Total Visitors : 5 7 9 7 8 7 6

फेसबुक पर अश्लील वीडिया अपलोड करने का आरोप . ...

इन दिनों हर जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए तरह-तरह अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत पुलिस ने कई बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बता दें, इसी क्रम प्रयागराज में भी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवक पर युवतियों के साथ जबरदस्ती करने का आरोप लगा है। साथ ही इस फेसबुक पर अश्लील वीडिया अपलोड करने का भी आरोप है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक किसी महिला या लड़की से जबरदस्ती करता था जब वह इसका विरोध करती तो वह अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया (फेसबुक) पर अपलोड करता था। वह कई लोगों के साथ ऐसा कर चुका हैं। मामले की जानकारी मिलते ही इस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही कई धाराओं के अंतर्गत मुकदमा भी दर्ज किया है। आरोपी युवक का नाम वीरेन्द्र गौतम पुत्र हरीलाल है जो कि बारा का रहने वाला है। जानकारी मिलते ही थाना बारा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है सोशल मीडिया पर यह अक्सर अश्लील फैलाया करता था। लोगों से दोस्ती करके उन्हें अश्लील तस्वीरें भी भेजता था। साथ ही फेसबुक पर अश्लील वीडियो बनाकर अपलोड करने की धमकी भी देता था।

Related News

Leave a Reply