Total Visitors : 5 7 6 5 3 9 6

होर्डिंग्स यू. पी. नवनिर्माण सेना केअध्यक्षअमित ने लगवाई थी ...

बुधवार को सीएम योगी और पीएम मोदी की होर्डिंग्स को लखनऊ के हजरतगंज इलाके में लगाया गया था। इन होर्डिंग्स में लिखा गया था कि, जुमलेबाजी का नाम मोदी और योगी लाओ देश बचाओ इसे देखकर पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुंची और नगर निगम को सूचना देकर होर्डिंग को हटवाया गया। राजधानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एएसपी पूर्वी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया शुरुआती जांच में पता चला कि होर्डिंग्स उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने लगवाई थी। लखनऊ में “मोदी हटाओ, योगी लाओ” के नारे लिखे होर्डिंग लगाने पर संगठन के खिलाफ हजरतगंज थाने में आईपीसी की धारा 188, 505 और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अमित जानी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। एएसपी ने बताया कि अमित जानी वही है जिसने 26 जुलाई 2012 को गोमती नगर स्थित अंबेडकर पार्क के पास बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती की मूर्ति तोड़ी थी। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। एएसपी के मुताबिक हजरतगंज कोतवाली में उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

क्षेत्राधिकारी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि होर्डिंग लगाने के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें सुमित और इकरामुद्दीन को होर्डिंग लगाने के लिए गिरफ्तार किया गया है। जबकि इस होर्डिंग का निर्माण शीला इंटरप्राइजेज में किया गया था। इसके मालिक मनीष अग्रवाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उनके कार्यालय से होर्डिंग डिजाइन करने वाले कंप्यूटर को भी जप्त कर लिया गया है।

Related News

Leave a Reply