Total Visitors : 5 8 0 7 9 4 9

आगरा के खंदौली के पास एक दुल्हन का हाई वोल्टेज ड्रामा....... ...

यूपी के आगरा के खंदौली के पास एक दुल्हन का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दुल्हन ने गाड़ी से उतरकर मारपीट का आरोप लगाते हुए बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया। जिसे देख ससुराल वाले घबरा गए। बताया जा रहा है दुल्हन शादी के बाद दिल्ली से फिरोजाबाद ससुराल जा रही थी। दुल्हन के इस हंगामे की सूचना पुलिस को मिल गई। मौके पर पहुंची पुलिस दुल्हन समेत सभी लोगों को थाने में ले आई। वहीं दुल्हन के आरोपों को देखते हुए पुलिस ने मायकेवालों को भी बुलाया। इसके बाद लोगों ने दुल्हन को ससुराल जाने के लिए काफी समझाया बुझाया। जिस पर वह ससुराल जाने को तैयार हुई।

दुल्हन की मां का कहना है कि दो दिन से सो नहीं सकने के कारण दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई है।फिरोजाबाद जिले के एक गांव के युवक की शादी 10 दिसंबर को दिल्ली की रहने वाली युवती से हुई थी। 11 दिसंबर की रात दुल्हन की विदाई हुई। शादी में दूल्हा पक्ष के 15-20 लोग शामिल हुए थे। इस पर दुल्हन विदा कराने के बाद इन लोगों ने गांव के लिए गाड़ी रिजर्व कर ली। सामान सहित उसी में दुल्हन को लेकर सभी फिरोजाबाद के लिए रवाना हुए। वहीं, शुक्रवार की सुबह जैसे ही गाड़ी आगरा के खंदौली के पास पहुँची तो बहाने से गाड़ी रोकवाकर दुल्हन उतरी और दूल्हा व अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। जिसे देख मौके पर भीड़ इक्ट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर क्षेत्र की पुलिस भी पहुंच गई और सभी को थाने ले आई। जहां दुल्हन ने दूल्हे समेत सभी लोगों पर रास्ते में शराब पीने और मारपीट करने की शिकायत की। इस दौरान समझाने पर भी वह शांत नहीं हो रही थी। उसने ससुराल जाने से साफ इंकार कर दिया। इस पर मायकेवालों को बुलाया गया। मां सहित परिवार के लोग थाने पहुंचे। मां के समझाने पर दुल्हन ससुराल जाने को तैयार हुई। मां ने बताया कि, युवती दो रात से सो नहीं सकी है। इसी वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई है।

दूल्हे के मामा ने बताया कि युवती की शादी कहीं और तय हुई थी। लेकिन, निर्धारित तारीख से दो दिन पहले वर पक्ष के लोगों ने मोटी रकम दहेज में मांगकर शादी तोड़ दी थी। जबकि युवती के यहां शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। जिस पर युवती के घरवालों ने शादी उसी तारीख को यहां तय कर दी और जल्दबाजी में शादी कर दी।

Related News

Leave a Reply