Total Visitors : 5 7 9 1 7 5 9

गोमतीनगर थाना क्षेत्र विवेक खंड के हादसे में चार लोग घायल . ...

लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र के विवेक खंड चौकी इलाके के पास शनिवार दोपहर एक हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर करीब 20 मिनट बाद पहुंची पीआरवी ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है। शनिवार करीब 12:30 बजे विवेक खंड 2 में यादव दूध डेयरी के सामने हुए हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में चिनहट थाना क्षेत्र के फकीर टोला निवासी महिला सेना (42) की मौत हो गई। जबकि प्रतापगढ़ निवासी दो युवक तरुण पांडेय (21), शैलेंद्र त्रिपाठी(36) और विपुलखण्ड निवासी अंकुर पांडेय (27) गम्भीर रूप से घायल हो गए। इसमें तरुण पांडेय हालात गम्भीर बनीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें है तो कार इलेक्ट्रॉनिक होने के कारण अचानक रेस काफी दब गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और गाड़ी बिजली के पोल में जा टकराई। जिससे वहां बच्चे के साथ एक महिला, दो पैदल और एक बाइक सवार चपेट में आ गए।

 

Related News

Leave a Reply