Total Visitors : 5 8 0 7 5 6 4

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है ...

कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी फरवरी के पहले सप्ताह में अपना कार्यभार संभालेंगी। सूत्रों के अनुसार वे 4 फरवरी को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महासचिव का कार्यभार संभालेंगी। उस दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मीडिया को भी संबोधित करेंगे।

प्रियंका गांधी के कांग्रेस महासचिव बनने और पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार मिलने के बाद से यूपी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। प्रदेश के कई जगहों से उन्हें चुनाव लड़ने को लेकर मांग की जा रही थी। इन्हीं में से एक वाराणसी की सीट भी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वाराणसी में पोस्टर लगाकर मांग की है कि प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ें।

Related News

Leave a Reply