Total Visitors : 5 7 9 6 7 3 4

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर कसा तंज..... ...

"गंगा में पाप धोये जाते है, पाप ढोये नहीं जाते"- मोहसिन रजा 

पूर्वांचल के चुनावी अभियान के लिए जलमार्ग से निकलीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर योगी सरकार के वक्फ बोर्ड के राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने तंज कसा। मोहसिन रजा ने कहा, "गंगा में पाप धोये जाते है, पाप ढोये नहीं जाते".

इससे पहले प्रयागराज के मनइया घाट पर प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे पहले उनकी बात सुनेंगी फिर अपनी बात कहेंगी। उन्होंने कहा कि उनके बही राहुल गांधी जो कहते हैं वही करते हैं। मध्यप्रदेश में सरकार बनने के बाद 10 दिन के अंदर ही किसानों का कर्ज माफ़ किया. ऐसा ही राजस्थान में किया। किसानों के लिए सिर्फ कांग्रेस ही सोचती है। इस दौरान उन्होंने गंगा पुत्र कहकर पीएम मोदी पर निशाना भी साधा उन्होंने कहा कि राहुल जी ने कहा है कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो मछुआरों के लिए एक अलग मंत्रालय बनाया जाएगा, जनता की आवाज सुनी जानी चाहिए। मायावती के हमले पर मीडिया से बातचीत में प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस किसी भी तरह का कंफ्यूजन पैदा नहीं करती। बीजेपी को हराने के लिए हम सभी काम कर रहे हैं बीजेपी ने युवा विरोधी, किसान विरोधी और महिला विरोधी सरकार बनाई है और इसे हटाना है। 

यह भी पढ़े - संपूर्ण मानवता के मुंह पर तमाचा इस तरह की घटनाएं ....

Related News

Leave a Reply