Total Visitors : 5 8 0 4 5 1 9

हत्यारों द्वारा स्कूल परिसर में ही गाड़े गए दोनों के शव बरामद ...

 

आगरा में स्कूल संचालक और प्रधानाचार्य की हत्या, हत्यारों ने परिसर में ही गाड़े दोनों के शव

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में स्कूल संचालक और प्रधानाचार्य की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हत्यारों ने दोनों के शव स्कूल परिसर में गाड़ दिए। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने रविवार सुबह दोनों के शव बरामद किए। 

ताजगंज के कौलक्खा में डॉ बीआर आंबेडकर पब्लिक स्कूल है। इसके संचालक सरेंद्र कुमार लवानिया थे। उन्होंने इस स्कूल को धीरज नाम के युवक को किराये पर दे रखा था। इसके किराये को लेकर लवानिया का धीरज से विवाद चल रहा था। 

वहीं लवानिया के दूसरे सैनिक पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विजय कुमार झा हैं, जो बिहार के रहने वाले हैं। बताया गया है कि शुक्रवार को धीरज का फोन आने के बाद सुरेंद्र कुमार और विजय कुमार घर से निकले थे। इसके बाद नहीं लौटे।  परिजनों ने दोनों को तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। शनिवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। परिजनों ने धीरज पर शक जताया। इसके आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। 


शाम को दो और आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि स्कूल संचालक और प्रधानाचार्य की गला दबाकर हत्या की थी। दोनों के शव स्कूल परिसर में ही गाड़ दिए थे। पुलिस ने दोनों के शवों को बरामद कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक की जांच में लेनदेन का मामला सामने आया है। तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 

 

Related News

Leave a Reply