Total Visitors : 5 7 6 3 5 2 8

सबसे कम खपत फिर भी उपभोक्ताओं की जेब पर डाका :उत्तम प्रदेश ...

 उप्र. विद्युत उपभोक्ता परिषद ने आयोग से कहा,खपत सबसे कम तो बिजली दर भी हो कम


दिल्ली सरकार की ओर से बिजली दर में कमी करने के बाद उप्र विद्युत नियामक आयोग पर भी बिजली दर में बढ़ोतरी प्रस्ताव को वापस करने का दबाव बढ़ गया है। उप्र. विद्युत उपभोक्ता परिषद ने आयोग से कहा है कि प्रदेश के उपभोक्ता पहले से ही महंगी बिजली से परेशान हैं। इसलिए बिजली दर में बढ़ोतरी का प्रस्ताव उपभोक्ताओं के साथ अन्याय है।

उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने अन्य प्रदेशों में प्रति व्यक्ति बिजली खपत का आंकड़ा पेश करते हुए कहा कि उत्तरी व पश्चिमी रीजन के ग्रिड से जुडे 16 राज्यों में यूपी में प्रति व्यक्ति खपत सबसे कम हैं। ऐसे में अगर बिजली दरों में इजाफा किया गया तो खपत का स्तर और नीचे जाएगा। उन्होंने आयोग से प्रस्तावित बिजली दरों में बढ़ोतरी को रोकने की मांग की है। 

उत्तरी व पश्चिमी रीजन ग्रिड से जुडे़ राज्यों में प्रति व्यक्ति बिजली की खपत

राज्य                    प्रति व्यक्ति खपत (यूनिट में)

दादर नगर हवेली     15180
दमनदीव                 7759
गुजरात                    2378
गोवा                       2275
हरियाणा                  2082
पंजाब                      2046
छत्तीसगढ़                1961
दिल्ली                     1549
उत्तराखंड                1467
महाराष्ट्र                   1427
हिमाचल प्रदेश          1418
जम्मू-कश्मीर            1322
राजस्थान                 1282
मध्य प्रदेश               1084
चंडीगढ़                     978
उत्तर प्रदेश                606

(आंकड़े वर्ष 2018-19 के हैं)

Related News

Leave a Reply