Total Visitors : 5 7 9 7 8 9 6

तेज गति से पत्थर फेंका गया ,सी-10 कोच के शीशे टूटे....... ...

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, सी-10 कोच के शीशे टूटे, एक यात्री घायल

कानपुर में वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन-18) पर शनिवार शाम इलाहाबाद के बम्हरौली स्टेशन के पास पथराव हुआ। पथराव से सी-10 कोच के शीशे टूट गए। एक यात्री मामूली रूप से घायल हो गया। कंट्रोल पर मैसेज गया और ट्विटर पर भी शिकायत हुई।
ट्रेन के शाम को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर पहुंचने पर आरपीएफ ने अटेंड किया। सी-10 कोच के आठ-नौ नंबर बर्थ पर पत्थर पड़े मिले। वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाले यात्री आनंद जीवन ने बताया कि पत्थरों के शीशे तोड़कर अंदर आने से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी तेज गति से पत्थर फेंका गया होगा।

Related News

Leave a Reply