Total Visitors : 5 8 0 4 3 0 3

कानपुर नगर देहात से........... ...

फसलें बर्बाद होता देख किसानों ने अन्ना जानवरों को प्राथमिक विद्यालय में बंद किया

यूपी में कानपुर देहात के राजपुर के अनवा में किसानों ने अन्ना जानवरों से तंग आकर मवेशियों को प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया। किसानों का कहना है कि जब तक अन्ना जानवरों की कोई उचित व्यवस्था शासन द्वारा नहीं की जाती है तब तक मवेशी यहीं बंद रहेंगे।ग्रामीणों ने मवेशियों को बंद करने के बाद प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और जमकर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे।

ट्रेन की चपेट में आने से होमगार्ड की मौत, दो बेटों के सिर से उठा पिता का साया

कानपुर में झकरकटी पुल के नीचे सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से होमगार्ड पूरन लाल यादव (55) की मौत हो गई। परिवार में पत्नी सुनीता, दो बेटे जितेंद्र और धर्मेंद्र हैं। जितेंद्र ने बताया कि वह घर से शौच के लिए निकले थे।थाना प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से होमगार्ड की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

उल्टी दस्त से किशोर की मौत

डेरापुर(कानपुर देहात)। मुंगीसापुर कस्बा निवासी दस वर्षीय किशोर की उल्टी-दस्त से मौत हो गई। परिजन सांप के डंसने की आशंका में उसकी झाड़-फूंक कराते रहे।ब्रह्मनगर निवासी मलखान सिंह कुशवाहा का बेटा अभिषेक कुमार(10) सोमवार सुबह खेल रहा था। अचानक पेट में दर्द होने लगा। उसने पिता को दर्द की जानकारी दी। इसी बीच उसे उल्टी व दस्त होने लगी। अचानक हालत बिगड़ती देख परिजन उसकी झाड़-फूंक कराते रहे। बाद में निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर होने पर हैलट अस्पताल कानपुर ले जाने को कहा। परिजन वाहन तलाश कर रहे थे। तभी अचानक उसकी सांसें थम गई।

रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर, चार से अधिक लोग घायल

कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क हादसा हुआ। यहां लोहिया फैक्ट्री जीटी रोड पर रोडवेज बस व ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में चार से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रोडवेज बस आजाद नगर डीपो की है।

टॉप-15 की सूची में पूर्व मंत्री के दो पौत्रों के नाम एसपी के दफ्तर के बाहर चस्पा

कानपुर देहात। जिले के टॉप 15 अपराधियों में पूर्व मंत्री राम स्वरूप सिंह गौर के दो पौत्र विनय सिंह और नीरज सिंह शामिल हैं। इन्हें शराब माफिया की श्रेणी में रखा गया है। इन टॉप 15 अपराधियों की सूची नाम और फोटो के साथ एसपी दफ्तर में लगाई गई है। सोमवार को एसपी दफ्तर में आने वाले लोगों और पुलिसकर्मियों के बीच यह सूची चर्चा का विषय रही।
जिले में थानावार टॉप टेन अपराधियों की सूची तैयार की गई थी। यह सूची (फ्लैक्स) संबंधित थाना परिसर के साथ ही क्षेत्र के मुख्य चौराहे पर भी लगाई गई थी। अब एसपी ने जिले में विभिन्न अपराधों में लिप्त टॉप-15 अपराधियों की सूची तैयार कराई है। अपराधी के नाम, पते और फोटो के साथ इस सूची (फ्लैक्स) को माती स्थित एसपी दफ्तर परिसर में लगाया गया है। यह फ्लैक्स जिले के मुख्य चौराहों और बाजारों में भी लगाए जाने की तैयारी है। इसका मकसद लोगों को इन अपराधियों के बारे में अवगत कराना है। सूची में रूरा निवासी प्रदेश सरकार में मंत्री रहे राम स्वरूप सिंह गौर के पौत्र विनय सिंह गौर और नीरज सिंह गौर के नाम भी हैं। दोनों भाई शराब माफिया हैं। 19 मई 2018 में सचेंडी (कानपुर देहात) और रूरा इलाके में जहरीली शराब पीने से 18 लोगों की मौत हो गई थी। 35 से ज्यादा लोग बीमार हुए थे। इस मामले में विनय और नीरज को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पूर्व मंत्री के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसके बाद दोनों भाइयों का नाम शराब माफिया की सूची में डाला गया है। दोनों की हिस्ट्रीशीट भी रूरा थाने में खोली गई है। पुलिस ने नीरज और विनय का नाम सक्रिय अपराधियों की सूची में शामिल किया है। 

यह है टॉप-15 अपराधी

अकबरपुर का उस्मान अली (लुटेरा), सुमित उर्फ मोनू यादव (शराब तस्कर), अमित उर्फ सोनू यादव (शराब तस्कर), रूरा के विनय सिंह गौर, नीरज सिंह गौर (दोनों शराब तस्कर), सट्टी का चांद बाबू उर्फ मोहम्मद (गो तस्कर), राजपुर का मुकेश (लुटेरा), डेरापुर का सुरेंद्र चंद्र फौजी (लुटेरा और भू माफिया), बबलू कठेरिया (लुटेरा), मंगलपुर का दीपक चतुर्वेदी (शराब तस्कर), रसूलाबाद का जय प्रताप गौर (चोर), इलाही (अपहरणकर्ता), शिवली का संजीव यादव (लुटेरा), सतीश मिश्रा (शराब तस्कर) और बरौर का अरुण कटियार उर्फ बूटा (लुटेरा)। आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों को बेनकाब करने का प्रदेश स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कानपुर देहात के थानों में टॉप 10 और जिला स्तर पर टॉप 15 अपराधियों की सूची तैयार की गई है। आम लोगों को इन अपराधियों की करतूत से अवगत कराया जा रहा है। इसलिए दफ्तर में सूची लगवाई गई है। ताकि लोग फोटो, नाम और पता सूची देखकर इनके बारे में जान सकें।
-अनुराग वत्स, एसपी

Related News

Leave a Reply