Total Visitors : 5 7 6 4 9 5 4

कानपुर से दिल्ली जा रहा था दो करोड़ का कत्था ...

वन विभाग की टीम ने सीमांचल एक्सप्रेस से किया जब्त

कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर वन विभाग की टीम ने शनिवार को सीमांचल एक्सप्रेस से जोगबनी (बिहार) से आनंद विहार टर्मिनल (नई दिल्ली) जा रहा 223 पेटी कत्था जब्त कर लिया। इसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) पवन कुमार की सूचना पर डीएफओ कानपुर अरविंद यादव की टीम ने सेंट्रल स्टेशन पहुंचकर यह कार्रवाई की है। हर पेटी में करीब 40 किलो ग्रेड वन कत्था था। वन अधिकारियों के मुताबिक, जोगबनी से पार्सल से बुक कराया गया यह कत्था वन विभाग को अधिवहन शुल्क (ट्रांजिट परमिट) जमा कराए बिना दिल्ली जा रहा था।

इसकी सूचना पर सेंट्रल स्टेशन के अफसरों के सहयोग से इस कत्थे को जब्त किया है। जानकारी पर इलाहाबाद से वन संरक्षक राजीव मिश्रा और सेंट्रल स्टेशन के सीआईटी दिवाकर तिवारी ने कत्थे को पकड़ने में मदद की।

यह कत्था नेपाल से लाया गया था। डीएफओ अरविंद यादव ने बताया कि बुक कराए गए कत्थे की प्रक्रिया की जानकारी कराई जाएगी। अभी मामले की जांच होगी। यह भी जानकारी जुटाई जाएगी कि इसके तार तस्करों से तो नहीं जुड़े हैं। 

Related News

Leave a Reply