Total Visitors : 5 7 9 7 3 4 0

वाहन की टक्कर से युवक की मौत, क्षत विक्षत हो गया शव ...

फैले 100 मीटर तक शव के टुकड़े

रनियां (कानपुर देहात)। विसायकपुर के पास शुक्रवार की देररात कानपुर से आने वाली लेन पर वाहन की टक्कर से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। काफी देर तक युवक का शव हाईवे पर पड़ा रहा। इस दौरान शव के ऊपर से कई वाहन गुजर गए। जिससे शव क्षत विक्षत हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रनियां पुलिस की माने तो शुक्रवार की रात लगभग 12:30 बजे विसायकपुर स्थित एक होटल के सामने एक युवक हाईवे पार कर रहा था। तभी कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। एसआई शमशेर सिंह ने बताया कि युवक का शव काफी देर तक हाईवे पर पड़े रहने से कई वाहन गुजर गए। इससे शव क्षत विक्षत हो गया। 100 मीटर तक शव के टुकड़े पड़े थे। इससे युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक के दाएं हाथ की कलाई में काला धागा बंधा हुआ था।

रनियां चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के शरीर के आधे अंग के चीथड़े उड़ गए थे। इससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Related News

Leave a Reply