Total Visitors : 5 7 6 5 3 2 7

लोकलाज के डर से नवजात की हत्याकर शव घर में दफनाया ...

मंदबुद्धि दुष्कर्म पीड़िता ने बच्चे को दिया जन्म

यूपी के उन्नाव जिले में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में एक गांव की मंदबुद्धि दुष्कर्म पीड़िता ने शुक्रवार सुबह निजी अस्पताल में शिशु को जन्म दिया। अस्पताल कर्मियों से साठ-गांठकर पिता बेटी व नवजात को घर ले आया।
लोकलाज के डर से नवजात की हत्याकर शव घर में दफन कर दिया। दोनों गांव छोड़ भाग गए। जानकारी होने पर जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपित की मां ने पुलिस को सूचना दी। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने नवजात शव खुदवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मंदबुद्धि युवती का भुड्ढा गढेवा गांव के पिन्टू से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पांच महीना पहले युवती के गर्भवती होने की जानकारी पर पिता ने पिंटू के खिलाफ बेटी से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपित पिंटू को जेल भेज दिया था।शुक्रवार तड़के प्रसव पीड़ा होने पर पिता ने बेटी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। पिता ने नवजात की हत्या कर शव घर में ही दफन कर दिया। इसके बाद पिता बेटी को लेकर भाग निकला।

Related News

Leave a Reply