Total Visitors : 5 8 0 4 7 3 9

चाय दुकानदार को बाइक मैकेनिक ने गोली से उड़ाया ...

आरोपी की तलाश

शिवली (कानपुर देहात)। बाइक मैकेनिक ने मामूली विवाद में गोली मारकर चाय दुकानदार की हत्या कर दी। करवा चौथ के दिन सुहागिन का सुहाग उजड़ गया। घटना मैथा चौकी से 50 मीटर दूर की है। मदारपुर चौथियाई निवासी करन दीवान सिंह ने बताया कि उसका भाई राजन यादव (35) घर के पास ही चाय की दुुकान करता है। गुरुवार रात नौ बजे भाई बाइक मैकेनिक पिंटू खान से दुकान के पास बातचीत कर रहा था। आरोप है कि अचानक दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पिंटू खान ने राजन यादव को गालियां बकना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पिंटू खान ने राजन यादव को गोली मार दी। गोली राजन यादव के कंधे पर लगी। इसके बाद पिंटू खान फरार हो गया। आवाज सुनकर वह और अन्य लोग राजन यादव के पास पहुंचे। उसे लहूलुहान हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टर ने राजन यादव को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर इंसपेक्टर भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच-पड़ताल की। इंसपेक्टर ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपी की तलाश की जा रही है। राजन यादव के एक बेटा अमन और बेटी लवी है। पत्नी उर्मिला का रोकर बुरा हाल था।

Related News

Leave a Reply