Total Visitors : 5 7 9 8 0 5 1

प्रधानमंत्री का देश में कैशलेश प्रणाली लागू करने पर जोर ...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव की जनसभा में 1.21 लाख पार

कानपुर देहात में रसूलाबाद के लालू बाजार में शनिवार को भाजपा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की जनसभा में भोगनीपुर के विधायक विनोद कुमार सिंह और उनके साथी संदीप सचान की जेब कट गई। शातिरों ने दोनों की जेब से एक लाख 21 हजार 500 रुपये पार कर लिए। विधायक ने रसूलाबाद थाने में अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
भाजपा विधायक विनोद कुमार कटियार ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को जिले में आए थे। उनकी जनसभा में शरीक होने वह पुखरायां निवासी संदीप के साथ लालू बाजार रसूलाबाद आए थे। जनसभा समाप्त होने के बाद मंच से उतरते वक्त उनकी और संदीप से जेब शातिर ने काट ली।

उनकी जेब से एक लाख और संदीप की जेब से 21 हजार 500 रुपये पार कर दिए। एसएसआई सुखवीर सिंह ने बताया कि विधायक की तहरीर मिली हैे। रिपोर्ट दर्ज कर जेब कतरों की तलाश की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कैशलेश प्रणाली लागू करने पर जोर दे रहे हैं। इसके लिए सरकार प्रचार प्रसार कर रही है। लोगों को कैश लेकर चलने की बजाय ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए प्रेरित कर रही है। इसके बाद भी भाजपा के विधायक विनोद कटियार एक लाख रुपये जेब में लेकर चल रहे थे। वहीं उनके साथी की जेब में भी मोटी रकम थी। 

Related News

Leave a Reply