Total Visitors : 5 8 0 5 5 2 3

उत्तर प्रदेश मेधा सम्मान से ये भी हुए सम्मानित ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी श्रीमति जशोदा बेन मोदी ने किया सम्मानित
 

कानपुर/ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी श्रीमति जशोदा बेन मोदी ने फतेहपुर में आयोजित सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश मेधा सम्मान 2019 से समाज सेवियों व खिलाड़ियो को सम्मानित किया।

बताते चले फतेहपुर में शनिवार को अशोक तपस्वी व धर्मेंद्र प्रताप सिंह द्वारा आयोजित विशाल सम्मान समारोह "उत्तर प्रदेश मेधा सम्मान 2019" में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी श्रीमति जशोदा बेन को मुख्य अतिथि के रूप आमंत्रित किया गया था। इस दौरान कानपुर शहर के सुनील चतुर्वेदी को जो कि संसाधनों के आभाव में भी कठिन परिश्रम कर लगातार ग्रेपलिंग (मल्लयुद्ध) खेल का प्रशिक्षण देकर खिलाड़ियों को पदक विजेता के रूप में तैयार कर रहे हैं। जिन्हें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी श्रीमति जशोदा बेन द्वारा "उत्तर प्रदेश मेधा सम्मान 2019" से नवाजा गया। 

उत्तर प्रदेश मेधा सम्मान से ये भी हुए सम्मानित

महासचिव ग्रेपलिंग यू पी, लक्ष्मण एवार्डी रविकान्त मिश्रा, प्रवक्ता ग्रेपलिंग मनोज मिश्रा, सचिन यादव अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी (आजमगढ़), राष्ट्रीय खिलाड़ी संस्कार सिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी आशुतोष शुक्ला (लखनऊ)।

सुनील चतुर्वेदी ने इस सम्मान का श्रेय महासचिव ग्रेपलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश लक्ष्मण एवार्डी रविकान्त मिश्रा व उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन सिंह चौहान को दिया। ग्रेपलिंग प्रवक्ता मनोज मिश्रा सहित कानपुर ग्रेपलिंग के अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष डॉ प्रभाकर पाडेय, दुर्गेश्वर श्रीवास्तव, विनीत सिन्हा, विनीता यादव, अंजू, अनुज शुक्ला,संतोष मिश्रा,रोहित गुप्ता, अविनाश शर्मा ने हर्ष जताते हुए बधाइयां दी।
 

Related News

Leave a Reply