Total Visitors : 5 7 6 5 3 0 8

गुरु नानक देव महाराज के प्रकाश पर्व में दिखा सौहार्द्र ...

 शबद-कीर्तन के साथ संगत ने छका लंगर

कानपुर के मोतीझील प्रांगण में चल रहे गुरु नानक देव महाराज के 550वें प्रकाश पर्व के अंतिम दिन मंगलवार को शहरवासियों ने सौहार्र्द कायम किया। सिख संगत के अलावा हिंदू, मुस्लिम, ईसाई व अन्य समाज के लोगों ने गुरु नानक  देव महाराज को शत-शत नमन किया। इसके बाद लंगर छका। लगभग 12 बजे के आसपास ही पूरा मोतीझील प्रांगण भर गया। बावजूद इसके न किसी को जल्दबाजी थी और न ही कोई परेशान हो रहा था। हर कोई वाहे गुरुजी का खालसा वाहे गुरुजी की फतेह का उद्घोष कर रहा था।
श्रीदरबार साहिब अमृतसर के बिक्रमजीत सिंह ने शबद पढ़ा - नानक आया गुरु नानक आया। इसका मतलब भी बताया। इसके बाद पटियाला के भाई जसकरन सिंह ने शबद पढ़ा सतगुरु नानक...। कोई शबद सुन निहाल था तो कोई जोड़ी की सेवा में। श्रीअमृतसर साहिब के ज्ञानी शिवतार सिंह ने कहा कि हमसभी को गुरु नानक देव महाराज के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। पटियाला के भाई जतिंदर पाल सिंह, बटाला के भाई महताब सिंह, पठानकोट के भाई मनजीत सिंह के शबद कीर्तनों ने संगत को निहाल कर दिया। इस मौके पर श्रीगुरु सिंह सभा लाटूश रोड के प्रधान हरविंदर सिंह लार्ड, सुखविंदर सिंह लाडी, टाइगर पचनंदा, मीतू सागरी, दया गांधी, करमजीत सिंह, एडवोकेट दविंदर सिंह, रविंदर सिंह बंटी, रमिंदर सिंह सोनू रेखी, कुलवंतजीत सिंह गिल, गुरदेव सिंह, मोहकम सिंह, सतनाम सिंह सलूजा, नरेंद्रजीत सिंह मिंटा, अमृतपाल सिंह, सुप्रीत सिंह, गंभीर सिंह, अमरजीत सिंह, जसवंत सिंह, अजीत सिंह छाबड़ा, गुरविंदर सिंह छाबड़ा विक्की, नीतू सिंह आदि रहे।

इन लोगों को मिला सरोपा

श्रीगुरु सिंह सभा लाटूश रोड की ओर से 60 लोगों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सरोपा दिया गया। इसमें सचिव ऊर्जा अरविंद कुमार और उनकी पत्नी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। एसआईटी गठित होने पर वह गृह सचिव थे और उन्होंने सिखों की सहायता की थी। वहीं, मदीना के हज कमेटी के सदस्य मोहम्मद जद्दा को भी सरोपा दिया गया। वह डॉ. महमूद रहमानी के साथ आए थे। साथ ही महापौर प्रमिला पांडेय, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, सांसद सत्यदेव पचौरी, विधायक इरफान सोलंकी, विधायक अमिताभ वाजपेयी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, मंडलायुक्त सुधीर एम बोबडे, एडीजी कानपुर जोन प्रेम प्रकाश, आईजी मोहित अग्रवाल, डीएम विजय विश्वास पंत, एसएसपी अनंत देव, गुरविंदर सिंह छाबड़ा, राजू खंडूजा, डॉ. हेमंत मोहन आदि का सम्मान हुआ। सभी को गुरुनानक देव महाराज का प्रतीक चिह्न दिया गया।

व्हील चेयर पर पहुंचीं वृद्धा

रतनलाल नगर निवासी रजिंदर कौर (75) व्हील चेयर पर मोतीझील पहुंचीं। उन्होंने श्रीगुरु ग्रंथ साहिब को नमन किया और शबद कीर्तन सुने। बाद में लंगर भी छका। लंगर सुबह 11:30 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चला। लंगर प्रभारी मंजीत सिंह सागरी ने बताया कि पिछलों लंगरों की अपेक्षा इस बार अधिक संगत पहुंची। लगभग सवा दो लाख लोगों ने लंगर छका। रामनवमी महोत्सव की ओर से डबल पुलिया चौराहे में 550 दीपक जलाकर गुरु नानक देव महाराज का प्रकाश पर्व मनाया गया। इस मौके पर अवध बिहारी मिश्रा, गुरविंदर सिंह छाबड़ा, डॉ. मनप्रीत सिंह, रिंपी बिंद्रा आदि मौजूद रहे। इसके अलावा शहर के 100 चौराहों को फूलों की माला से सजाया गया।


 

Related News

Leave a Reply