Total Visitors : 5 8 0 7 3 3 2

कन्नौज में 202 लेखपालों पर कार्रवाई की तैयारी ...

धरना-प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार

धरना प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार करने वाले लेखपालों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। बांदा, हरदोई, उन्नाव व कानपुर देहात में 76 लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है। हरदोई, कन्नौज, इटावा, फतेहपुर, कानपुर देहात व चित्रकूट में 1063 लेखपालों को कार्रवाई के लिए नोटिस दिया गया है। बांदा में 21 लेखपाल निलंबित किए गए हैं। इनमें संघ के जिलाध्यक्ष और सभी तहसील अध्यक्ष तथा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी शामिल हैं। 
हरदोई में डीएम पुलकित खरे ने लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष समेत 12 लेखपालों को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा 394 लेखपालों को एस्मा के तहत नो वर्क नो पे का नोटिस जारी किया है। डीएम ने बताया कि जिले में 428 लेखपाल तैनात हैं। इनमें से 406 लेखपाल हड़ताल में शामिल हैं। पांच लेखपाल चिकित्सा अवकाश पर हैं, जबकि 17 कार्य कर रहे हैं। 

उन्नाव में एडीएम ने आंदोलन की अगुवाई कर रहे छह लेखपालों को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर अभी भी आंदोलन समाप्त न किया तो सभी को बर्खास्त कर दिया जाएगा। कानपुर देहात जिले में 37 लेखपालों का निलंबन किया गया। साथ ही 200 को नोटिस दिया गया।
 इटावा में 154 लेखपालों को सर्विस ब्रेक की नोटिस जारी किया गया है। चित्रकूट जिले में दस लेखपालों को नोटिस जारी किया गया है। महोबा में डीएम ने हड़ताल कर रहे लेखपालों की सर्विस ब्रेक करने के निर्देश दिए। साथ ही हड़ताल के कार्यकाल का वेतन रोक दिया है। फतेहपुर जिले में 123 लेखपालों को नोटिस जारी किया गया है।

Related News

Leave a Reply