Total Visitors : 5 7 9 7 4 1 5

छह सालाें में सबसे ठंडी राते, बारिश के आसार,पारा शून्य की ओर ...

औैैरैया 1.4 डिग्री न्यूनतम पारे के साथ सबसे ठंडा

उत्तर-पश्चिम हवाओं, कश्मीर के विक्षोभ से सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड में पड़ रही कड़ाके की ठंड सोेमवार को भी बदस्तूर जारी रही। कई जिलों में दिनभर सूर्यदेव के दर्शन न देने से बर्फीली हवाओं संग गलन में और इजाफा हो गया। सेंट्रल यूपी का औैैरैया 1.4 डिग्री न्यूनतम पारे के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव और कन्नौज भी 1.6 डिग्री पारे के साथ दूसरे स्थान पर रहे। औरैया का अधिकतम पारा भी 9.5 डिग्री पहुंच गया, जबकि कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव और कन्नौज का अधिकतम पारा 9.6 डिग्री पहुंचने से लोग दिनभर सर्दी से कांपते रहे।

कानपुर नगर में रविवार और सोमवार की रात छह सालाें में सबसे ठंडी रही। इटावा और महोबा का न्यूनतम पारा भी दो डिग्री तक पहुंच गया। सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। पूरे कानपुर क्षेत्र में ठंड से 45 लोगों की जान चली गई। कानपुर नगर में जारी शीतलहर का प्रकोप सोमवार को भी कम नहीं हुआ। यहां का पारा शून्य की ओर पहुंचने को अग्रसर है। 30 दिसंबर सीजन का जहां सबसे ठंडा रहा, वहीं हार्ट अटैक से सात, सीओपीडी से सात, ब्रेन अटैक से तीन, अस्थमा से तीन और सेप्टीसीमिया से दो रोगियों की मौत हो गई।
कानपुर देहात में एक तीन साल की बच्ची और एक किसान समेत पांच लोगों को ठंड से जान चली गई। सेंट्रल यूपी का औरैया 1.4 डिग्री न्यूनतम और 9.5 डिग्री अधिकतम पारे के साथ सबसे ठंडा रहा। उन्नाव में अधिकतम तापमान ने 48 साल का रिकार्ड तोड़ा। यहां का अधिकतम तापमान 9.6 दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम पारा 24 घंटे में तीन डिग्री गिरने के बाद 1.6 डिग्री पर पहुंच गया। यहां दो लोगों की ठंड से मौत हो गई। इटावा में दिनभर बर्फीली हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम 13 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यहां ठंड से एक वृद्धा समेत दो लोगों की मौत हो गई। कन्नौज में अधिकतम पारा 9.6 और न्यूनतम 1.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। यहां ठंड से एक महिला की मौत हो गई।
बुंदेलखंड के चित्रकूटधाम मंडल के बांदा में तीन लोगों को जाड़ा लील गया। यहां अब तक ठंड से मरने वालों की संख्या 25 हो गई। यहां का न्यूनतम पारा 4 और अधिकतम 14 रिकार्ड किया गया।चित्रकूट में दोपहर को धूप निकली, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली। यहां का अधिकतम पारा 15 और न्यूनतम तीन डिग्री पर टिका रहा। हमीरपुर में भी ठंड से दो लोगों की जान चली गई। यहां का अधिकतम पारा 20 और न्यूनतम 3 डिग्री रिकार्ड किया गया। महोबा में ठंड से एक रिटायर्ड शिक्षक समेत पांच की जान चली गई। यहां का न्यूनतम पारा दो और अधिकतम 15 डिग्री रिकार्ड किया गया। जालौन में सुबह कोहरे के साथ हुई और दिनभर बर्फीली हवाएं चलती रहीं। दिन में थोड़ी देर के लिए धूप निकली, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिल सकी।
यहां ठंड से एक वृद्ध किसान की मौत हो गई। यहां का अधिकतम पारा तो 16 डिग्री रहा, मगर न्यूनतम तापमान तीन डिग्री रहने से कड़ाके की ठंड रही। फतेहपुर में सोमवार को न्यूनतम और अधिकतम पारा एक-एक डिग्री के साथ ऊपर पहुंचा। यहां दोपहर बाद धूप निकली, पर ठंड से राहत नहीं मिल सकी। न्यूनतम तापमान 3 और अधिकतम 14 डिग्री रिकार्ड किया गया। यहां ठंड से एक किसान की जान चली गई। फर्रुखाबाद में भी न्यूनतम पारा तीन और अधिकतम 12 डिग्री पर रहने से लोग दिनभर कंपकंपाते रहे। यहां ठंड से 102 एंबुलेंस चालक की मौत हो गई। हरदोई में भी न्यूनतम पारा एक बार फिर रिकार्ड स्तर तक गिर गया। यहां अधिकतम पारा जहां 12 डिग्री, वहीं न्यूनतम पारा चार डिग्री रिकार्ड किया गया।

Related News

Leave a Reply