Total Visitors : 5 8 1 3 7 7 7

सेना के पूर्व जवान के खिलाफ पाकिस्तान के लिए जासूसी के सबूत ...

 ATS की टीम कर रही कड़ी पूछताछ

उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने शुक्रवार को हापुड़ में छापेमारी कर सेना के एक पूर्व जवान को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम सौरभ शर्मा है। इसके खिलाफ पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है। सौरभ ने 6 महीने पहले वॉलिंटियर रिटायरमेंट (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) ले लिया था। फिलहाल जांच जारी है।

जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई ATS की मेरठ यूनिट ने की है। सौरभ शर्मा को हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के विहुनी गांव से पकड़ा गया है। जांच एजेंसी को उसके पास से पाकिस्तान को जासूसी करने के अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। आरोपी जवान को लखनऊ लाया जा रहा है।

एक दिन पहले संत कबीरनगर से पकड़ा गया था रोहिंग्या

6 जनवरी को ATS ने मुंबई और हैदराबाद के अलावा उत्तर प्रदेश में खलीलाबाद (संत कबीरनगर), बस्ती और अलीगढ़ में पांच ठिकानों पर छापेमारी की थी। ATS ने संत कबीरनगर से अजीज उल हक नाम के एक रोहिंग्या को गिरफ्तार किया था। 2001 में वह अवैध रूप से भारत में प्रवेश करके संत कबीरनगर के खलीलाबाद क्षेत्र में रह रहा था। जांच में उसके पास से फर्जी दस्तावेज बरामद हुए थे। अजीज के खाते में अलग-अलग जगह से रुपए आए थे। इसकी भी जानकारी ATS को मिली है। जिसके बाद यूपी के कई जगह छापेमारी जारी है।

48 घंटे से उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में छापेमारी जारी

ATS की टीमें उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में भी छापेमारी कर रही हैं। रोहिंग्याओं और टेरर फंडिंग की लिंक को तलाशने के लिए ATS बीते 48 घंटे से छापेमारी में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि उसी कड़ी में सेना के जवान का ATS को इनपुट मिला था।

Related News

Leave a Reply