Total Visitors : 5 8 2 1 9 7 3

सॉफ्ट हिंदुत्व के अजेंडे को आगे बढ़ाएगी कांग्रेस, नवरात्र में होगा कन्या पूजन ...

लखनऊ साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस सॉफ्ट हिंदुत्व के अजेंडे को और आगे बढ़ाने की तैयारी में है। एक तरफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कोलकाता की दुर्गा पूजा में शामिल होने जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ यूपी कांग्रेस नवरात्रि पर बड़े पैमाने पर कन्या पूजन और फलाहारी कार्यक्रम का संयोजन कराने की तैयारी में है।पिछले कुछ समय से कांग्रेस लगातार सॉफ्ट हिंदुत्व के मुद्दे पर धीरे-धीरे बढ़ रही है। इसी क्रम में राहुल गांधी हर प्रदेश के बड़े मंदिरों में जा रहे हैं। कैलाश मानसरोवर की यात्रा उन्होंने की। अब उनकी दिखाई दिशा पर पार्टी के अलग-अलग फ्रंटल भी बढ़ रहे हैं। इसके तहत तैयारी की जा रही है कि इस नवरात्रि में बड़े पैमाने पर कन्या पूजन और फलाहार कराया जाएगा।उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डॉ. प्रमोद पांडेय ने कहा कि हम तैयारी कर रहे हैं कि इस नवरात्रि में विधि-विधान पूर्वक कन्या पूजन कराने के बाद फलाहारी कराएंगे। सूत्र बताते हैं कि संगठन तैयारी कर रहा है कि लखनऊ समेत बड़े जिलों में ऐसे आयोजन किए जाएंगे। इसमें लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।

Related News

Leave a Reply