Total Visitors : 5 8 0 8 2 9 9

राज्यों को हो सकती है परेशानी-आरबीआई ...

                                                                पुरानी पेंशन को लेकर आरबीआई ने दी चेतावनी

नई दिल्ली:- देश में कई राज्य एक के बाद एक अपने यहां पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की तैयारी कर रहे हैं। कुछ राज्य तो इसे लागू भी कर चुके हैं। लेकिन सोमवार को आरबीआई ने पेंशन स्कीम पर वापस लोटने पर राज्य सरकारों को चेतावनी दी। आरबीआई ने कहा कि राज्य पुरानी पेंशन स्कीम लागू करते हैं तो उन्हें वित्तीय प्रबंधन के लिए एक बड़ा खतरा है। आरबीआई ने राज्यों के वित्त व्यवस्था पर सालाना रिपोर्ट जारी की है जिसमें कोरोना महामारी के बाद राज्यों की वित्तीय स्थिति को काफी आशाजनक बताया है लेकिन पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर चिंता जाहिर की है।

जनवरी 2004 में न्यू पेंशन स्कीम के लागू होने के बाद ओपीएस को खत्म कर दिया गया था।
इसमें जब कर्मचारी रिटायर होता था तो उसे अंतिम सैलरी का 50% का भुगतान पेंशन के तौर पर किया जाता था।
वहीं, ओल्ड पेंशन स्कीम में कर्मचारी के सेवाकाल का कोई असर नहीं पड़ता था।

Related News

Leave a Reply