Total Visitors : 5 8 1 3 5 6 1

भाजपा प्रदेश मुख्यालय ने जारी की जिलाध्यक्षों की सूची ...

 कानपुर में इन्हें सौंपी कमान

भाजपा प्रदेश मुख्यालय ने बुधवार देर रात नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी। कानपुर उत्तर जिलाध्यक्ष की कमान सुनील बजाज और दक्षिण की बीना आर्य पटेल को सौंपी गई है। कानपुर नगर ग्रामीण का जिलाध्यक्ष कृष्णमुरारी शुक्ला और कानपुर देहात का अविनाश चौहान को बनाया गया है। सुनील बजाज गोविंदनगर से विधायक चुने गए सुरेंद्र मैथानी की जगह लेंगे। अभी वह कानपुर उत्तर के महामंत्री थे। बीना आर्य और कृष्णमुरारी के पास कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी थी। जबकि, अविनाश चौहान कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय मंत्री थे।

Related News

Leave a Reply