Total Visitors : 5 8 1 5 1 0 3

सफ़ाई संघ द्वारा सफ़ाई सैनिकों का सम्मान ...

सम्मान के अधिकारी...

कानपुर:- कोविड 19 के विरुद्ध देशव्यापी संघर्ष में अहम योगदान दे रहे सफ़ाई सैनिकों (कर्मियों) का कानपुर कोपरगंज स्थिति चाचा नेहरू नगर निगम चिकित्सालय में किया गया सम्मानित। सुपरवाइजर कर्मचारी संघ के महामंत्री की अध्यक्षता में किया गया सफ़ाई कर्मियों का सम्मान, कर्मचारियों को माल्यार्पण कर इस वैश्विक महामारी कोविड 19 के समय में सर्व हिताय सर्व कल्याण पूर्ण निष्ठा एवं लगन में किये जा रहे योगदान की सराहना करते हुए समस्त समाज की ओर से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नगर निगम की ओर से सभी सफ़ाई सैनिकों कोरोना योद्धाओं को सुरक्षा के लिए मास्क एवं अन्य कोविड 19 से बचाव संबंधित सुरक्षा सामग्री भी प्रदान की गई। जोनल अधिकारी एवं सुपरवाइजर की ओर से सफ़ाई सैनिकों के लिए जलपान की विशेष सुविधा भी की गई।
इस अवसर पर मुख्य ज़ोनल सफाई अधिकारी अक़ील मसूद, उस्मान अली, अवनीश यादव,अमित कुमार,डॉ. उदय राज, देवेंद्र सिंह सहित अधिकारीगण एवं कर्मचारी संघ के कई निरीक्षक  मौजूद रहे।

Related News

Leave a Reply