Total Visitors : 5 8 1 0 4 7 0

रिश्ते की जानकारी परिवार को थी और थे शादी के लिए भी तैयार ...

युवक फांसी के फंदे पर झूला, युवती ने भी जहर खाकर दे दी जान

कानपुर जिले में गुरुवार की शाम एक युवक ने प्रेमिका से फोन पर झगड़े के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं 50 किमी दूर बैठी प्रेमिका को जब प्रेमी की मौत की खबर मिली तो उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां उसकी भी मौत हो गई। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि दोनों के बीच रिश्ते की जानकारी परिवार को थी और वे शादी के लिए भी तैयार थे।

कुछ दिन पहले पिता की कोविड से हुई थी मौत

बर्रा पांच निवासी संजीव कुमार प्लंबर थे। कुछ दिन पहले ही उनके पिता सुरेंद्र निषाद की मौत कोविड से हुई थी। तीन साल पहले संजीव सबमर्सिबल पंप की बोरिंग करने बिल्हौर के एक परिवार में गया था। जहां उसके प्रेम संबंध परिवार की युवती से हो गए थे। समय बढ़ने के साथ साथ दोनों का रिश्ता और गंभीर हो गया। पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी संजीव पर आ गई। जिसकी वजह से वह प्रेमिका से मिलने न जा सका। घरेलू काम ज्यादा होने की वजह से वह फोन पर बात भी कम कर पाता था।

शक ने बर्बाद कर दिए दो परिवार

दोनों के प्रेम संबंधों की जानकारी परिवार वालों को भी थी। दोनों परिवार शादी के लिए भी तैयार थे। लॉकडाउन खुलने पर दोनों की शादी होनी थी। कुछ दिनों से कम बात करने की वजह से प्रेमिका को शक था कि उसका किसी और संबंध हो गया है। गुरुवार दोपहर बाद संजीव घर में ही फोन से प्रेमिका से बात कर रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया। जिसके बाद संजीव अपने कमरे में चला गया। शाम परिवार वाले जब वहां पहुंचे तो संजीव का शव पंखे के कुंडे से लटका था।

प्रेमिका ने कीटनाशक पीकर जान दी

संजीव से झगड़ने के बाद प्रेमिका उसके दोस्तों से संपर्क कर रही थी। इसी दौरान उसे संजीव की मौत की जानकारी मिल गई। उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। परिवार वाले उसे लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे। जहां युवती ने दम तोड़ दिया। बर्रा पुलिस ने संजीव के शव को कब्जे में लिया और बिल्हौर पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Related News

Leave a Reply