Total Visitors : 5 8 1 1 7 0 7

कर्मचारियों की लापरवाही, जवाबदेही से बचते दिखे ...

मचा हड़कंप

कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के इंदिरानगर स्थित राजकीय बाल सुधार गृह से दो किशोर भाग निकले। किशोरों के गायब होने की जानकारी पर कर्मचारियों ने किशारों को आसपास खोजने का प्रयास किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका।
वहीं, बाल सुधार गृह के कर्मचारी किसी भी तरह की जवाबदेही से बचते दिखे। सूत्रों के अनुसार दोनों किशोर बाल सुधार गृह परिसर में लगे अमरूद के पेड़ पर चढ़ कर बाउंड्री फांद कर भागे हैं। थाना प्रभारी अजय सेठ ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।

Related News

Leave a Reply