Total Visitors : 5 8 1 1 1 1 2

कानपुर में डॉक्टर दंपति समेत 35 और पॉजीटिव ...

संक्रमितों की संख्या 759 हुई

कानपुर में सोमवार देर रात आई सूची में डॉक्टर दंपति, छत्रपति शाहू जी महाराज विवि, नगर निगम के कर्मचारी और व्यापारिक क्षेत्रों के 35 लोग कोरोना पॉजीटिव मिले हैं। सबसे अधिक जूही के 12 लोग पॉजीटिव आए हैं। इनमें आठ महिलाएं हैं। डॉक्टर लखनपुर में नर्सिंगहोम संचालक हैं। रिपोर्ट आने के बाद नर्सिंगहोम को सैनिटाइज करने के साथ स्टाफ को क्वारंटीन किया गया। शहर में संक्रमितों की संख्या अब 759 हो गई है।

डॉक्टर दंपति जीएसवीएम मेडिकल कालेज परिसर में रहते थे। इसके बाद महिला डॉक्टर का तबादला बांदा हो गया, वह वहां कोविड की नोडल अधिकारी हैं। उनके डॉक्टर पति लखनपुर में नर्सिंगहोम चलाते हैं। इसके साथ ही सीएसजेएमयू के 35 वर्षीय उम्र के दो कर्मचारी, नगर निगम का 35 वर्षीय कर्मचारी भी पॉजीटिव आया है।
बिधनू का 24 वर्षीय युवक, पतारा का 23 वर्षीय युवक, मंगला विहार का 32 वर्षीय युवक, फूलबाग की 31 वर्षीय महिला, 61 वर्षीय वृद्धा, परमट का 29 वर्षीय युवक और 30 वर्षीय युवक पॉजीटिव है।

गोविंदनगर का 29 वर्षीय युवक पॉजीटिव आया 

शिवराजपुर की 31 वर्षीय महिला, 9 वर्षीय बच्चा, इटावा बाजार का 60 वर्षीय वृद्ध, 55 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय युवक, 12 वर्षीय किशोरी, 12 साल का किशोर, केेईएम हाल का 17 वर्षीय युवक, कमला टावर का 39 वर्षीय पुरुष पॉजीटिव है। इसके अलावा 12 संक्रमित जूही क्षेत्र के हैं। इनमें 9 महिलाएं हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कराने और संक्रमितों को अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

Related News

Leave a Reply