Total Visitors : 5 8 1 5 1 0 5

20 जनवरी को होने वाली भाजपा की जनसभा अब 22 जनवरी को ...

सीएए पर होने वाली भाजपा की जनसभा 

कानपुर में नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों का भ्रम दूर करने के लिए 20 जनवरी को होने वाली भाजपा की जनसभा अब 22 जनवरी को होगी। कामर्शियल ग्राउंड साकेत नगर में होने वाली इस सभा में पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को आना था।
अब इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर प्रमुख रूप से शामिल होंगे। जनसभा की तैयारी के लिए भाजपा दक्षिण की जिलाध्यक्ष डॉ. वीना आर्य पटेल ने मंडल प्रभारियों, अध्यक्षों के अलावा सेक्टर व बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की।

बैठक में 13 मंडलों के 1077 बूथों से हर बूथ से महिला और पुरुषों को जनसभा तक लाने की रणनीति बनाई गई। उन्होंने बताया कि जनसभा में 25 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। अलग-अलग जगह हुई बैठकों में पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष रामदेव शुक्ला, गणेश शुक्ला, कैलाश शुक्ला, रामदेव शुक्ला, संजय पासवान, गोविंद अवस्थी, राकेश वाजपेयी, महेन्द्र सिंह चौहान, अमरीश जयसवाल, विजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Related News

Leave a Reply