Total Visitors : 5 8 1 2 6 4 7

आस्था और अध्यात्म के इस पर्व को पूरा किया जाएगा ...

गंगा आरती दोपहर में 12 बजे

कानपुर: प्रदेश के दो शहरों बिजनौर और बलिया से होकर 31 को महानगर आने वाली गंगा यात्रा का स्वागत और गंगा आरती और गंगा पूजन कानपुर में अटल घाट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। आरती और पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए 11 आचार्यों की टीम वाराणसी से यहां देर शाम आ गई। शुक्रवार को गंगा आरती दोपहर में 12 बजे होगी।
पता चला है कि उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की तरफ से गंगा यात्रा के दौरान जगह-जगह होने वाली आरती और पूजन के लिए प्रशिक्षित आचार्यों की टीम बना रखी है। इन्हीं के माध्यम से आस्था और अध्यात्म के इस पर्व को पूरा किया जाएगा।
गुरुवार को जिलाधिकारी डा. ब्रह्मदेव राम तिवारी और क्षेत्रीय पर्यटन विभाग के अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने अटल घाट पहुंचकर आरती और पूजा की तैयारियों का जायजा लिया। तय किया गया है कि अटल घाट पर सिर्फ 20 मिनट का आयोजन होगा। इसके बाद गंगा बैराज के पास बने निषाद पार्क में जनसभा होगी। डीआईजी अनंत देव तिवारी ने भी अपनी टीम के साथ पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जायजा लिया। 

गंगा समापन यात्रा पर वीआईपी का जमावड़ा

कानपुर के अटल घाट पर शुक्रवार को आने वाली गंगा यात्रा के समापन अवसर पर विशिष्ट व्यक्तियों का जमावड़ा रहेगा। इसमें मुख्यमंत्री के अलावा सरकार से जुड़े करीब आठ मंत्री, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, कई वरिष्ठ पदाधिकारी, सांसद, विधायक, गंगा विचार मंच के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

भाजपा संगठन से इनकी रहेगी मौजूदगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जल शक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह, ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री मोती सिंह, गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा, प्रदेश राज्य जल शक्ति मंत्री बलदेव सिंह,  कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, मंत्री नीलकंठ, कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण, केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री बलदेव औलख, मंत्री विजय कश्यप, कपिल अग्रवाल, मंत्री नीलिमा कटियार की स्वीकृति मिल चुकी है। इसके  अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहने की संभावना है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह के अलावा सांसद देवेंद्र सिंह भोले और पार्टी से जुड़े सभी विधायक मौजूद रहेंगे।

Related News

Leave a Reply