Total Visitors : 5 8 1 2 6 7 6

कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती ...

85 फीसदी जली

कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती फतेहपुर कांड की पीड़िता की हालत और गंभीर हो गई है। इस वक्त वह कृत्रिम सांसों पर है। उसका इलाज कर रहे हैलट के सर्जन डॉ. अनुराग सिंह ने बताया कि फेफड़ों में ताकत नहीं है, उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। उसे वेंटिलेटर से कृत्रिम सांस दी जा रही है। इसके साथ ही हृदय में भी कमजोरी आ गई है। हृदय की दवाएं भी शुरू कर दी गई हैं।

उन्नाव कांड की पीड़िता की हालत स्थिर

85 फीसदी जली उन्नाव कांड की पीड़िता की हालत स्थिर बनी हुई है। उसका भी गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। इलाज कर रहे हैलट के सीनियर सर्जन डॉ. जीडी यादव ने बताया कि अधिक बर्न होने से उसकी हालत गंभीर है। दवाएं दी जा रही हैं, बीपी अभी भी कम है। उसे जूस वगैरह दिया जा रहा है।

Related News

Leave a Reply