Total Visitors : 5 8 1 0 5 5 7

एनसीसी के सात कैडेट कर रहे रेड जोन की निगरानी ...

कानपुर शहर के रेड जोन और हॉटस्पॉट क्षेत्रों में 59 यूपी बटालियन एनसीसी के सात कैडेट्स भी लोगों की सेवा कर रहे हैं। ये कैडेट्स घरों में कैद लोगों को खाद्यान्न, सब्जी आदि उपलब्ध कराने में मदद कर रहे हैं। साथ ही घरों में रहने के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं।
कोविड 19 के दौरान एक्सरसाइज एनसीसी योगदान के तहत ये कैडेट्स लोगों की मदद कर रहे हैं। रेड जोन और हॉटस्पॉट में अलग-अलग जगहों पर लगी बैरिकेडिंग की जगहों पर सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक तैनात रहते हैं।

सीनियर अंडर ऑफीसर शुभम सैनी की अगुवाई में मनी कुमार सार्जेंट, दीपक कुशवाहा कैडेट अंडर ऑफीसर, कैडेट आशीष कुमार, कैडेट इशाषु, कैडेट मनीष पटेल, कैडेट शिव सिंह किदवई नगर, बाबूपुरवा, ट्रांसपोर्ट नगर, गल्ला मंडी, मछरिया नौबस्ता, बारादेवी, डिप्टी पड़ाव क्षेत्र में तैनात हैं। सूत्रों ने बताया कि शासन के निर्देश पर बटालियन के कैडेट्स मदद कर रहे हैं। आगे जरूरत के मुताबिक इनकी संख्या और बढ़ाई जा सकती है।

Related News

Leave a Reply