Total Visitors : 5 8 1 2 6 7 8

परमठ घाट के पास सोमनाथ का हाता के पीछे बड़ी चूक सामने आई है ...

पीएम के संभावित दौरे का खौफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 दिसंबर से पहले कानपुर आ सकते हैं। पीएम के संभावित दौरे की जानकारी मिलते ही आलाधिकारी तैयारियों में जुट गए। इन्हीं तैयारियों के बीच परमठ घाट के पास सोमनाथ का हाता के पीछे बड़ी चूक सामने आई है।
यहां गंगा किनारे की गंदगी साफ कर वहां से हटाने के बजाए गंगा के किनारे ही गड्ढा बना दफन की जा रही है। ऐसे में गंगा स्वच्छता अभियान पर चार चांद लगाने की कवायद फर्जी साबित होते नजर आ रही है। गंगा सफाई अभियान के अधिकारियों के नाक के नीचे धड़ल्ले से गंगा किनारे गड्ढा बना आस-पास की गंदगी दफन की जा रही है। नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि गंगा किनारे ही गंदगी दफन की जा रही है तो इस कार्य को तुरंत रुकवाया जाएगा। सोमवार को नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के महानिदेशक राजीव रंजन और यूपी सरकार के नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव मनोज सिंह की टीम कानपुर आई थी। टीम ने स्टीमर से बैराज से जाजमऊ तक का दौरा किया। इस बीच दो नाले गंगा में गिरते नजर आए। एक्शन लेते हुए दोनों नालों को तुरंत टैप किया गया है।

Related News

Leave a Reply