Total Visitors : 5 8 1 3 9 8 8

डॉक्टरों ने भर्ती करने की बजाए पर्चा बनवाने के लिए भेजा ...

महिला डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल डफरिन

कानपुर :- महिला की पहचान बिंदकी गांव की रहने वाली शशिकान्ति के रूप में हुई है। वह प्रसव कराने के लिए शुक्रवार को डफरिन अस्पताल पहुंची थी। इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर रहे डॉक्टरों ने उसको भर्ती करने के बजाए ओपीडी में पर्चा बनवाने के लिए भेज दिया। उसी दौरान शशिकान्ति को लेबर पेन उठा और ओपीडी के बाहर बने शौचालय के सामने उसने शिशु को जन्म दे दिया।

इस घटना की सूचना मिलते ही मरीज और तीमारदरों की भीड़ जुट हो गई। आनन-फानन में इमरजेंसी के डॉक्टर वहां पहुंचे। महिला और उसके नवजात बच्चे को इमरजेंसी में एडमिट करवाया। जहां दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

वीकली चेकअप कराने आई थी

डफरिन न्यू बॉर्न यूनिट की एचओडी से जब इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया, वो महिला अपना वीकली चेकअप कराने के लिए अस्पताल आयी थी। आज उसका अल्ट्रासाउंड होना था। जिस समय महिला अस्पताल आई थी तब वह एकदम ठीक थी। उसको हम लोगों ने अल्ट्रासाउंड का पर्चा बनवाने के लिए भेजा था। उसके साथ में उसका पति और पिता भी थे। फिलहाल इस समय जच्चा और बच्चा दोनों ठीक है।

भीड़ में से किसी ने नहीं की मदद

शशिकान्ति के पति अमर ने बताया मैं और मेरे ससुर पर्चा बनवा रहे थे। शशिकान्ति को बाहर बेंच पर बैठा दिया था। उसी दौरान वह बाथरूम की तरफ बढ़ी और रस्ते में ही यह हो गया। वहां खड़े लोगों ने उसकी मदद नहीं की, करीब 10 मिनट बाद इमरजेंसी से डॉक्टर भाग कर आए और मेरी पत्नी को एडमिट किया।

Related News

Leave a Reply