Total Visitors : 5 8 1 1 7 1 2

बेसहारा परिवारों को पहुंचाई ईद की राशन किट ...

 

फैज़ाने गरीब नवाज़ एसोसिएशन ने 104 बेसहारा परिवारों को पहुंचाई ईद की राशन किट

कोरोना जैसी भयावह महामारी के समय में भी जिंदा है मानवता। इसी कथन को सच साबित करते हुए फैजने गरीब नवाज़ एसोसिएशन के पदाधकारियों ने ईद से पहले उन लोगों तक जोकि इस लॉकडाउन के समय अपनी रोज़मर्रा की आश्यक्ताओं को पूरा करने में असमर्थ हैं। ऐसे लोगों की पड़ताल कर उन तक पहुंचा रहें है सहायता। इसी क्रम में आज शहर के प्रमुख घनी आबादी वाले क्षेत्रों में ईद की राशन किट वितरित  की गई  जिसमे आटा, दालें,चावल ,तेल आदि के साथ सिंवई का डिब्बा भी था। 

संस्था के महासचिव अयाज़ अहमद चिश्ती ने बताया कि ईद मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार है। जिसमे प्रमुखता से बच्चो और गरीबों में उत्साह होता है। ईद से पहले ज़कात अदा करने का हुक्म है। जिससे कि गरीब व बेसहारा लोग भी अपनी ईद की तैयरी कर सकें लेकिन लॉकडाउन के कारण बहुत से लोग अपने घरों पर हैं। ऐसे लोगों की हमारी संस्था के लोगों के माध्यम से पहचान करके उन लोगों तक हर संभव सहायता पहुंचाना है। इसी क्रम में आज संस्था के माध्यम से ईद किट का वितरण किया गया। उन्होंने बताया मै संस्था से जुड़े लोगों का बहुत शुक्रगुजार हूं जिनके सहयोग व परिश्रम से यह वितरण सफल हो पाया

Related News

Leave a Reply