Total Visitors : 5 8 1 0 7 7 5

कोरोनावीरो की सेहत का भी प्रतिदिन रखा जा रहा है ख्याल ...

1454 पशुओं  को भोजन

कानपुर नगर-जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्म देव राम तिवारी  महोदय द्वारा दिये गए निर्देश के क्रम में प्रतिदिन की भांति नगर के विभिन्न स्थानों अंतर्गत बेसहारा पशुओं को भोजन कराया गया जिसके क्रम में केडीए, मोतीझील, कारगिल पार्क, राजीव वाटिका, नगर निगम मुख्यालय, बेनझाबर, बृजेन्द्र स्वरूप पार्क, बी एन एस डी, ईद गाह, घोड़ा अस्पताल, चुन्नीगंज, लाल इमली, बी आई सी, परेड केसा, पी पी एन मार्केट, नवीन मार्केट, सोमदत्त प्लाजा, क्रिस्टल पार्किंग, उर्सला, लैंडमार्क, बडा चौराहा, कलेक्ट्रेट, ग्रीनपार्क, पुलिस लाइन, सरसैया घाट, डी एम कैम्प, मंडलायुक्त कार्यालय, नानाराव पार्क, फूलबाग, पंडित होटेल, घण्टा घर, रेलवे स्टेशन, मेडिकल कॉलेज, हैलेट, बाँसमण्डी, कोपरगंज, काकादेव, आवास विकास 3, रायपुरवा आदि स्थानों पर निराश्रित लगभग 1454 पशुओं  को भोजन दिया गया।

कोरोनवीरो की सेहत का भी ख्याल

कोविड 19 कोरोना वायरस से लड़ रहे योद्धाओं यथा कोविड 19 से सम्बंधित अस्पतालों के चिकित्सकों, मरीजों एवं कानपुर नगर के 34 थानों में अपनी सेवा दे रहे पुलिस जवानों की कार्य क्षमता / प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आज जिलाधिकारी डॉ 0 ब्रह्म देव राम तिवारी महोदय के निर्देशों के क्रम में प्रतिदिन की भाती आज भी   1000 किलोग्राम संतरा ,  980 किलोग्राम केला ,  980 किलोग्राम खीरा तथा  720 किलोग्राम ककड़ी  का वितरण कराया गया।

Related News

Leave a Reply