Total Visitors : 5 8 0 6 9 7 1

उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले का एक रेस्टोरेंट सुर्ख़ियों में ...

आपराधिक गतिविधियों की वजह से एक बाद फिर उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले का एक रेस्टोरेंट सुर्ख़ियों में आ गया है। अभी बीते दिनों जहां एक रेस्टोरेंट में भाजपा पार्षद ने दारोगा की पिटाई कर दी थी। इस बार पूर्व विधायक के भतीजे की गुंडागर्दी देखने को मिली है। पूर्व विधायक के भतीजे पर मारपीट, तोड़फोड़ और फायिंग करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि इस दौरान वह और उसके साथी शराब के नशे में धुत थे। 
जानकारी के अनुसार, यह मामला एनएच-58 के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में स्थित कलाम रेस्टोरेंट का है जहां रात को मोदीनगर से रालोद के पूर्व विधायक सुदेश शर्मा के भतीजे शुभम शर्मा ने जमकर गुंडागर्दी की। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट में पूर्व विधायक का बेटा अपने चार दोस्तों के साथ आया था और सबने खुब शराब पी रखी थी। मामले की शुरुआत रेस्टोरेंट में वेटर के साथ बहस से शुरू हुई। पूर्व विधायक के भतीजा शुभम ने इस बात की शिकायत करने के लिए रेस्टोरेंट मालिक सारिका राणा के पास पहुंचा उस वक्त सारिका अपने साथियों के साथ बैठे थे।

आरोप है कि शुभम ने वहां पहुंचते ही कुर्सी पर लात मार दी और गालियां देना शुरू कर दिया। जिस पर रेस्टोरेंट संचालक और उसके साथियों ने शुभम को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने शुभम शर्मा और उसके साथी प्रशांत सोलंकी, राहुल, राहुल शर्मा  को पकड़ लिया। कर्मचारियों ने चारों लोगों की पिटाई कर दी।इसी बीच मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में ले लिया और मेडिकल के लिए भेज दिया। उधर, वेटर अनिल ने चारों युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।

रेस्टोरेंट मालिक का कहना कि शुभम ने गोली चलानी शुरू कर दी थी। वेटर अनिल गोली लगने से बाल-बाल बचा है। शुभम और उसके साथी नशे में धुत थे। उनकी पिस्टल नहीं छीनते तो अनहोनी तय थी। फायरिंग करने पर कर्मचारियों ने उनको पकड़ा। पुलिस को फोन करके बुलाया।

मामले की जानकारी देते हुए सीओ दौराला पंकज सिंह ने बताया कि मारपीट में शुभम शर्मा, राहुल, राहुल शर्मा और प्रशांत घायल हुए हैं। शुभम की हालत गंभीर बताई है। परिजन उसे मोदीनगर ले गए। लोगों को पुलिस कस्टडी में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। 
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक के भतीजे की तरफ से रेस्टोरेंट मालिक समेत आठ लोगों पर केस दर्ज कराया है। वहीं, रेस्टोरेंट मालिक की तरफ से भी शुभम शर्मा समेत चार लोगों पर केस दर्ज हुआ है। रेस्टोरेंट के छह कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। गुंडागर्दी की जानकारी लगते ही होटल पक्ष की तरफ से भाजपाई थाने पहुंच गए थे।

Related News

Leave a Reply