Total Visitors : 5 7 9 8 1 7 5

राहुल गांधी की उपस्थिति में अशोक कुमार कांग्रेस में शामिल .. ...

उत्तर प्रदेश के इटावा से बीजेपी सांसद अशोक कुमार दोहरे कांग्रेस में शामिल हो गए। अशोक कुमार, राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुए। दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने अशोक कुमार दोहरे का टिकट काटकर इटावा लोकसभा सीट से रामशंकर कठेरिया को उम्‍मीदवार बना दिया। 2014 में रामशंकर कठेरिया आगरा से चुनाव लड़े और जीते थे। बताया जा रहा है कि अशोक दोहरे यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ से काफी समय से खफा थे और इसको लेकर उन्‍होंने पीएम मोदी को एक पत्र भी लिखा था।

यहाँ भी पढ़े-हाई सिक्योरिटी जोन मे चोरो ने लाखों के सामान पर किया हाथ साफ

अशोक दोहरे ने अप्रैल 2018 में यूपी की योगी सरकार से नाराज होकर पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी थी। इसमें अशोक दोहरे ने कहा था कि 2 अप्रैल 2018 को ‘भारत बंद’ के बाद एससी/एसटी वर्ग के लोगों को उत्तर प्रदेश सहित दूसरे राज्यों में सरकारें और स्थानीय पुलिस झूठे मुकदमे में फंसा रही है, उन पर अत्याचार हो रहा है। अशोक दोहरे का ये पत्र बाद में मीडिया में सार्वजनिक हो गया था।

Related News

Leave a Reply