Total Visitors : 5 8 1 2 1 8 0

कांग्रेस की पहली सूची में उन्नाव रेप पीड़िता की मां को जगह ...

50 महिला उम्मीदवार

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रियंका गांधी के 40 फीसद वाले वादे का खास ख्याल रखा गया है। खास बात यह है कि उन्नाव रेप पीड़िता की मां को भी टिकट दिया गया है।

उत्तरप्रदेश चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोड़तोड़ में लगी है। नेता भी पार्टी छोड़ दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे हैं। लेकिन इन उठापटक के बीच कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज जारी कर दी। 125 उम्मीदवारों की सूची में प्रियंका गांधी द्वारा किये वादे को भी याद रखा गया। 40 % के मुताबिक पहली लिस्ट में 50 महिला उम्मीदवार कांग्रेस ने मैदान में उतार दिए हैं।

अनूठे तरीके से जारी की गई सूची

इस बार कांग्रेस ने अनूठे तरीके से उम्मीदवारों की सूची जारी की। अमूमन कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की सूची AICC में कम्युनिकेशन विभाग को भेजती है और वहाां से मेल और व्हाट्सएप के ज़रिए मीडिया में लिस्ट जारी कर दी जाती है। लेकिन यूपी कांग्रेस की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लिस्ट की घोषणा की वही महिला उम्मीदवारों के नामों की घोषणा उन्होंने  प्रेसवार्ता में अलग से की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपना वादा निभाया ऐसे महिलाओं को टिकट दिया है जो राजनीति में आकर अपने और समाज को बदलने के लिए काम करना चाहती है।

प्रियंका ने 50 महिला उम्मीदवारों में से कुछ महिलाओं के संघर्ष की कहानी को मीडिया के सामने भी रखा।

 उन्नाव रेप पीड़िता की माँ को कांग्रेस ने बनाया उन्नाव विधानसभा सीट से उम्मीदवार--  2017 में उन्नाव रेप मामले में बीजेपी के नेता कुपदीप सेंगर का नाम सामने आया था। मामले की जांच CBI कर रही है पीड़िता के पिता की मौत न्यायिक हिरासत में ही हो गई थी। पीढ़िया की माँ को कांग्रेस में टिकट देकर कांग्रेस एक तीर से दो निशाना लगाना चाहती है। एक तरफ 40% महिला उम्मीदवार का अपना वादा पूरा कर रही है वही उन्नाव घटना को याद दिला कर बीजेपी सरकार में महिला असुरक्षित है ये भी चुनावी मुद्दा बनाना चाहती है। .सोनभद्र जिले में आदिवासी परिवार के साथ नरसंहार की खबर 2019 में हुई थी,उस वक्त रामराज गोंड ने प्रियंका गाँधी को उस गांव तक लाया था जहाँ ये घटना हुई थी। जिसके बाद कांग्रेस ने रामराज को प्रदेश संगठन में भी जिम्मेदारी दी थी। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने रामराज गोंड को ओरबा से उम्मीदवार बनाया है। .शाहजहांपुर विधानसभा से कांग्रेस ने आशा बहन पूनम पांडे को उम्मीदवार बनाया है जो कोरोना में आशा बहनों के बेहतरीन काम के बाद आशा बहनों की आमदनी बढ़ाने पर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई थी। .दादरी से कांग्रेस ने कल्पना निषाद को विधानसभा उम्मीदवार बनाया है,जिसने योगी सरकार के खिलाफ निषाद समाज पर हुए अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी। .CAA-NRC आंदोलन जब पूरे देश मे चल रहा था उस वक्त सदफ जाफ़र पर उत्तरप्रदेश सरकार ने कई मुक़दमे किए जिसके खिलाफ सदफ जाफ़र आज भी लड़ रही है। सदफ जाफ़र को कांग्रेस ने लखनऊ मध्य से टिकट दिया है।
पंचायत चुनाव के वक्त सपा महिला उम्मीदवार(रीतू सिंह) के साथ पुलिस ने बर्बरता की, प्रियंका गांधी उस वक़्त उससे मिलने भी गयी,जिसके बाद रीतू सिंह कांग्रेस में शामिल हो गई।आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रीतू सिंह को मोहम्मदी खीरी से टिकट दिया है।

यहां देखें उम्मीदवारों की पूरी सूची
क्रम -- विधानसभा सीट -- प्रत्याशी
1. नजीबाबाद -- हाजी मोहम्मद सलीम अंसारी।
2. नगीना -- हेनरीता राजीव सिंह।
3. नेहतौर -- मीनाक्षी सिंह।
4. मुरादाबाद ग्रामीण -- मोहम्मद नदीम।
5. मुरादाबार नगर -- मोहम्म रिजवान कुरैशी।
6. असमोली -- हाजी मरघूब आलम।
7. संभल -- निदा अहमद।
8.  स्वार -- हैदर अली खान।
9. चमरौआ --  यूसुफ अली यूसुफ।
10. बिलासपुर -- संजय कपूर।
11. रामपुर -- काजिम अली खान।
12. धनौरा -- समर पाल सिंह।
13. अमरोहा -- सलीम खान।
14. हस्तिनापुर -- अर्चना गौतम।
15. किठौर -- बबिता गुर्जर।
16. छपरौली -- यूनुस चौधरी।
17. लोनी -- यामीन मलिक।
18. मुरादनगर -- बिजेंद्र यादव।
19. गाजियाबाद -- सुशांत गोयल।
20. गढ़मुक्तेश्वर -- आभा चौधरी।
21. नोएडा -- पंखुड़ी पाठक।
22. दादरी -- दीपक भाटी चोटीवाला।
23. जेवर -- मनोज चौधरी।
24. बरौली -- गौरंग देव चौहान।
25. अतरौली -- धर्मेंद्र कुमार।
26. कोल -- विवेक बंसल।
27. अलीगढ़ -- मोहम्मद सलमान इम्तियाज।
28. गोर्द्घन --  दीपक चौधरी।
29. मथुरा -- प्रदीप माथुर।
30. बलदेव -- विनेश कुमार संवल वाल्मीकि।
31. एम्मादपुर -- शिवानी सिंह बघेल।
32. आगरा दक्षिण -- अनुज शर्मा।
33. आगरा उत्तर -- विनोद कुमार बंसल।
34. आगरा देहात -- उपेंद्र सिंह।
35. खैरागढ़ -- रामनाथ सिकरवार।
36. फतेहाबाद -- होतम सिंह निषाद।
37. बाह -- मनोज दीक्षित।
38. टुंडला -- योगेश दिवाकर।
39. जसराना -- विजय नाथ सिंह वर्मा।
40. शिकोहाबाद -- शशि शर्मा।
41. सिरसागंज -- प्रतिमा पाल।
42. एटा -- गुंजन मिश्रा।
43. मैनपुरी -- विनीता शाक्य।
44. करहल -- ज्ञानवती यादव।
45. बिसौली -- प्रज्ञा यशोदा।
46. बदायूं -- रजिनी सिंह।
47. बहेरी -- संतोष भारती।
48. मीरगंज -- मोहम्मद इलियास।
49. बरेली कैंट -- सुप्रिया अरोन।
50. आंवला -- ओमवीर यादव।
51. बरखेरा -- हरप्रीत सिंह छब्बा।
52. पूरनपुर -- ईश्वर दयाल पासवान।
53. जलालाबाद -- गुरमीत सिंह।
54. तिहार -- रजनीश कुमार गुप्ता।
55. पवायां -- अनुज कुमारी।
56. ददरौली -- तनवीर सफदर।
57. सहारनपुर -- पूरन पांडेय।
58. मोहम्मदी -- रितु सिंह।
59. सीतापुर -- शमीना शफीक।
60. बांगरमऊ -- आरती वाजपेयी।
61. बिसवां -- अभिनव भार्गव।
62. मोहान -- मधु रावत।
63. उन्नाव -- आशा सिंह।
64. बख्शी का तालाब -- ललन कुमार।
65. सरोजनी नगर -- रुद्र दमन सिंह।
66. लखनऊ मध्य -- सदफ जफर।
67. लखनऊ कैंट -- दिलप्रीत सिंह।
68. मोहनलालगंज -- ममता चौधरी।
69. बछरावां -- सुशील पासी।
70. तिलोई -- प्रदीप सिंघल।
71. सलोन -- अर्जुन पासी।
72. जगदीशपुर -- विजय पासी।
73. कादीपुर -- निकलेश सरोज।
74. फर्रुखाबाद -- लुईस खुर्शीद।
75. औरैया -- सरिता दोहरे।
76. बिल्हौर -- ऊषा रानी कोरी।
77. आर्य नगर -- प्रमोद कुमार जायसवाल।
78. किदवई नगर -- अजय कपूर।
79. कानपुर कैंट -- सोहैल अख्तर अंसारी।
80. महाराजपुर -- कनिष्का पांडेय।
81. कालपी -- उमाकांती।
82. ओरई -- उर्मिला सोनकर खाबरी।
83. महोबा -- सागर सिंह।
84. मानिकपुर -- रंजना भरतियाल पांडेय।
85. हुसैनगंज -- शिवाकांत तिवारी।
86. रामपुर खास -- आराधना मिश्रा मोना।
87. बाबागंज -- बीना रानी।
88. प्रतापगढ़ -- नीरज त्रिपाठी।
89. मंझनपुर -- अरुण कुमार विद्यार्थी।
90. फाफामऊ -- दुर्गेश पांडेय।
91. इलाहाबाद उत्तर -- अनुग्रह नारायण सिंह।
92. इलाहाबाद दक्षिण -- अल्पना निषाद।
93. बारा -- मंजू संत।
94. राम नगर -- ज्ञानेश शुक्ला।
95. जैदपुर -- तनुज पूनिया।
96. दरियाबाद -- चित्रा वर्मा।
97. हैदरगढ़ -- निर्मला चौधरी।
98. उतरौला -- धीरेंद्र प्रताप सिंह।
99. गोंडा -- रमा कश्यप।
100. डुमरियागंज -- कांती पांडेय।
101. हरैया -- लबोनी सिंह।
102. रुदौली -- बसंत चौधरी।
103. फरेंदा -- वीरेंद्र चौधरी।
104. महाराजगंज -- आलोक प्रसाद।
105. पनियारा -- शारदेंदु कुमार पांडेय।
106. खजनी -- रजनी देवी।
107. पडरौना -- मनीष जायसवाल।
108. तमकुही राज -- अजय कुमार लल्लू।
109. रुद्रपुर -- अखिलेश प्रताप सिंह।
110. रामपुर कारखाना -- शेहला अहरारी।
111. भाटपर रानी -- केशव चंद यादव।
112. बरहज -- रामजी गिरी।
113. सगरी -- राणा खातून।
114. आजमगढ़ -- प्रवीण कुमार सिंह।
115. निजामाबाद --  अनिल कुमार यादव।
116. मेहनगर -- निर्मला भारती।
117. मधुबन -- अमरेश चंद्र पांडेय।
118. मोहम्मदाबाद गोहना -- बनवारी लाल।
119. जखनियां -- सुनील राम।
120. गाजीपुर -- लौटनराम निषाद।
121. सकलडीह -- देवेंद्र प्रताप सिंह।
122. पिंडरा -- अजय राय।
123. रोहनियां -- राजेश्वर पटेल।
124. छानबे -- भगवती प्रसाद चौधरी।
125. ओबरा -- राम राज गोंड।

Related News

Leave a Reply