Total Visitors : 5 7 9 5 5 2 4

लॉकडाउन के कारण पहले भी बढ़ चुका था समय ...

शादी के लिए दुल्हन 80 किलोमीटर पैदल पहुंची दूल्हे के घर

जहां देश और दुनया में कोरोना वायरस से सभी लोग परेशान होकर लॉकडाउन का पालन कर रहें हैं। वहीं बहुत से लोग लॉकडाउन से हड़कर कुछ अजब-गजब भी कर रहे हैं।ऐसा ही एक मामला जिला कन्नौज से आया  है। जहां लॉकडाउन के कारण बार बार शादी की तिथि बढ़ाए जाने से परेशान होकर गोल्डी ने तय किया ससुराल का सफर 80 कि.मी. वह भी पैदल। दूल्हे के परिजन दुल्हन को देख हुए भौचक्के। काफी प्रयासों के बाद दुल्हन के ना मानने पर गांव के मन्दिर में ही कराया गया विवाह।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कानपुर देहात के डेरा मंगलपुर ग्राम की रहने वाली 19 वर्षीय गोल्डी का शादी जिला कन्नौज के बैसपुर ग्राम के निवासी वीरेंद्र कुमार राठौर से तय हुई थी। विवाह 4मई को होना था,लेकिन लॉकडाउन के कारण शादी स्थगित हो गई। दूसरी तय की गई तिथी पर दुल्हन को बढ़ते लॉकडाउन का खतरा प्रतीत होने लगा। जिसके चलते दुल्हन ने अपने घर से होने वाले पति के घर का सफर 80 किलोमीटर पैदल ही तय कर डाला। देर शाम दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन को इस तरह देख कर भोचक्के रह गए। दुल्हे के परिजनों ने के बहुत प्रयास अथवा समझने पर गोल्डी के किसी भी तरह ना मानने के कारण दोनों के परिवारजनों की रजामंदी से दोनों का विवाह गांव के ही मन्दिर में सम्पन्न हुआ।

Related News

Leave a Reply