Total Visitors : 5 7 6 3 5 2 7

यूपी उपचुनाव जीतने के लिए भाजपा ने कसी क़मर खेला दांव..... ...

दावेदारों ने बताई अपनी पकड़ मजबूत

यूपी में उपचुनाव की तारीख तय कर दी गई है। प्रत्याशियों ने नामांकन की प्रक्रिया भी शुरु कर दी है। ऐसे में भाजपा ने एक बार फिर से अपने विरोधियों को मात देने के लिए नई रणनीति तैयार की है।चित्रकूट मानिकपुर विधान सभा के उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठक शुक्रवार को मुख्यालय स्थित जिला कार्यालय में हुई।महिला, युवा व अनुसूचित मोर्चा के सम्मेलन कराने को लेकर चर्चा की गई। वहीं टिकट के दावेदारों ने विधान सभा प्रभारी के सामने अपनी दावेदारी का अहसास भी कराया। बैठक में भाजपा के प्रदेश मंत्री/ विधानसभा प्रभारी मानिकपुर प्रकाश पाल ने बताया कि प्रदेश में विधानसभा के उपचुनाव को भाजपा गंभीरता से लडे़गी।

प्रत्येक सेक्टर से हर गांव में एक कमेटी बनाई गई है। जिसमें 10 सदस्य हैं 13 सितंबर को आईटी सम्मेलन, 15 को युवा सम्मेलन,16 को अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन, 17 को पिछड़ा वर्ग का सम्मेलन, 18 को किसान मोर्चा का सम्मेलन होगा। बताया कि 10 सितंबर को तिरंगा यात्रा प्रत्येक सेेक्टर में निकाली जाएगी।जिसकाे प्रदेश अध्यक्ष हरी झंडी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह दिखाएंगे। कार्यक्रम में उ प्र गो सेवा आयोग के सदस्य कृष्ण कुमार उर्फ भोले सिंह, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, महामंत्री तीरथ तिवारी, राजीव त्रिपाठी, मुन्ना करवरिया, पंकज अग्रवाल, भागवत त्रिपाठी, युधिष्ठिर सिंह, मुन्नालाल प्रजापति सुरेश अनुरागी, संतोष मिश्रा आदि मौजूद रहे।

मानिकपुर सीट के उपचुनाव के लिए भाजपा के टिकट के दावेदारों की लंबी लाइन है। शुक्रवार को प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल के सामने कुछ दावेदारों ने यह साबित करने का प्रयास किया कि उनकी जनता के बीच अच्छी पकड़ है। इसके अलावा कई ने अपनी दावेदारी  पेश की।अभी तक भाजपा के टिकट के लिए जगदीश गौतम, बद्री विशाल त्रिपाठी, आनंद शुक्ला, आनंद सिंह पटेल, नवल किशोर मिश्रा, रमेश चंद्र द्विवेदी, दिनेश मिश्रा, कृष्णकुमार उर्फ भोले सिंह, मुन्नालाल प्रजापति, अभिषेक निषाद, राघवेंद्र सिंह आदि ने अपनी दावेदारी सामने रखी।

Related News

Leave a Reply