Total Visitors : 5 7 6 4 3 8 5

जीवित महिला को मृत बताकर हड़पी लाखों की रकम, फर्जी ...

लखनऊ

 राजधानी में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां जालसाजों ने राजस्वकर्मियों की मिलीभगत से एक महिला को मृत दिखाकर फर्जी वसीयत के आधार पर बैंक खाते से लाखों रुपये हड़प लिए।न्याय की आस में महिला 25 साल से थाने से लेकर तहसील के चक्कर लगा रही थी। इंसाफ की तलाश में बुधवार को महिला तहसील दिवस पर पहुंची और डीएम से फरियाद की। महिला की परेशानी देख जिलाधिकारी ने तत्‍काल जांच करने के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण घटना:सालेह नगर निवासी ब्रह्मावती पत्‍नी रमापति पटेल ने अपने साथ हुए फर्जीवाड़े की कहानी अफसरों के सामने बयां की। कर्मचारियों पर फर्जीवाड़े में शामिल होने का आरोप लगाया। ब्रह्मावती की जमीन को कानपुर प्रसार योजना विस्तार खंड-तीन के लिए अधिकृत कर लिया था। रेट के विवाद की वजह से उन्होंने मुआवजे की रकम नहीं ली थी।
 इसी के चलते जालसाजों ने महिला को मृत घोषित कर 136 अंबरगंज निवासी विद्यासागर ने भूखंड को फर्जी तरीके से अपने नाम करवाकर रकम निकाल ली। तब से महिला अपने पैसों की रिकवरी के लिए भटक रही है। उधर, न्यू हनुमानपुरी गली नंबर 7आवासीय पब्लिक स्कूल रोड के निवासियों ने सरकारी चक मार्ग पर कब्जा किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में सरोजिनी नगर में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। कुल 132 शिकायतें आईं।

Related News

Leave a Reply