Total Visitors : 5 7 9 7 7 3 7

फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी पुलिस  ...

 तमंचा भी मिला 

यूपी के उन्नाव जिले में रविवार को एक युवक का घर के बरामदे में शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव के पास ही एक तमंचा भी मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। 
यह घटना बीघापुर थाना क्षेत्र के मुलाहिमपुर की है। मृतक सुनील कुमार (30) पुत्र झूरी के पेट मे गोली लगने का निशान है। जानकारी के अनुसार सुनील के माता-पिता की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी है। 

वह दिल्ली में रहकर प्लंबर का कार्य करता था। गांव में लगभग 2 बीघा खेती है। सुनील दिल्ली से 20 दिन पूर्व आया था। सुबह ग्रामीणों ने घर पर सन्नाटा देख अंदर जाकर देखा तो सुनील का शव पड़ा था।  ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है।

Related News

Leave a Reply