Total Visitors : 5 7 6 5 2 8 1

85 आईएएस अफसरों को नव वर्ष पर पदोन्नति की सौगात ...

 ये बन सकते हैं प्रमुख सचिव

नए साल के पहले दिन करीब 85 आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति की सौगात मिलेगी। शासन के नियुक्ति विभाग ने इस संबंध में कार्यवाही शुरू कर दी है। प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आलोक कुमार-प्रथम सहित 1988 बैच के 10 आईएएस अधिकारियों में से नौ को अपर मुख्य सचिव (एसीएस) व प्रयागराज के मंडलायुक्त डा. आशीष कुमार गोयल सहित 1995 बैच के 11 आईएएस अधिकारियों में से आठ को सचिव स्तर से प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नति मिल सकती है। दोनों बैच के अन्य अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर संयुक्त सचिव स्तर पर कार्यरत हैं। उन्हें मौजूदा पदों पर ही पदोन्नति का लाभ मिल जाएगा।

प्रदेश में परंपरा अनुसार हर वर्ष एक बैच को अपर मुख्य सचिव (एसीएस) वेतनमान में पदोन्नति मिलती रही है। आईएएस एसोसिएशन अन्य राज्यों में अपने से आगे के कई बैच व राज्य में ही आईपीएस संवर्ग में दो बैच आगे की पदोन्नति का हवाला देकर यहां एक से अधिक बैच की एसीएस पद पर पदोन्नति की मांग अर्से से करता आ रहा था। 

2018 में एक वर्ष में दो बैच को अपर मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई। जनवरी में 1986 बैच व जून में 1987 बैच को पदोन्नति मिल गई। परंपरा अनुसार होने पर 1987 बैच को जनवरी-2019 में मिलती। आईएएस एसोसिएशन को उम्मीद थी कि जनवरी-2019 में अगले बैच (1988 बैच) को पदोन्नति मिल जाएगी। लेकिन न तो जनवरी में इस बैच की बारी आई और न ही बीच में पदोन्नति देने का प्रस्ताव बढ़ाने की अनुमति मिली। अभी भी कोई पेंच नहीं फंसाया गया तो 1988 बैच को नियमित समय पर एक जनवरी-2020 को पदोन्नति मिल सकती है।

इनके अलावा एक जनवरी से पहले सुपर टाइम स्केल से एबब सुपर टाइम, सेलेक्शन ग्रेड से सुपर टाइम स्केल, जूनियर एडिमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड से सेलेक्शन ग्रेड व सीनियर टाइम स्केल से जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड व जूनियर स्केल से सीनियर टाइम स्केल में पदोन्नति की कार्यवाही पूरी करने की तैयारी है। नियुक्ति विभाग ने औपचारिकताएं पूरी कर बैच वार तिथियां तय कराते हुए डीपीसी की कार्यवाही शुरू कर दी है। सभी की पदोन्नति एक साथ एक जनवरी को जारी की जा सकती है। पदोन्नति की लाइन में कुछेक ऐसे अफसर भी हैं जो किसी जांच या कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। उनकी पदोन्नति के निर्णय पर लोगों की नजरें हैं। कई अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति या अंतर्राज्यीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं। उन्हें प्रोफार्मा प्रमोशन मिलेगा। वह तैनाती स्थल पर ही पदोन्नति का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

पदोन्नतियों के मद्देनजर जिलों से शासन तक तबादले तय  

एक जनवरी को पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में कई जिलों के कलेक्टर व शासन में विशेष सचिव केरूप में जिम्मेदारी निभा रहे कई अफसर शामिल हैं। ये डीएम से कमिश्नर या सचिव के समतुल्य पदों पर तैनाती के लिए पात्र हो जाएंगे। आगरा में रवि कुमार एनजी व कानपुर नगर में विजय विश्वास पंत डीएम हैं। ये पदोन्नति के बाद सचिव व आयुक्त स्तर के अधिकारी हो जाएंगे। इसी तरह डॉ रोशन जैकब, डॉ राजशेखर, गौरव दयाल व वीरेंद्र कुमार सिंह भी सचिव व आयुक्त स्तर पर आ जाएंगे। इन्हें नई तैनाती देनी होगी। इन पदोन्नतियों के मद्देनजर एक जनवरी के बाद शासन से लेकर जिलों तक बड़े पैमाने पर तबादले की संभावना बढ़ गई है।

इन्हें मिल सकती है पदोन्नति की सौगात

1988 बैच : अभी भी कोई अड़चन न आई तो अपर मुख्य सचिव बनेंगे
आलोक कुमार प्रथम, डॉ रजनीश दुबे, राजन शुक्ला, नवनीत कुमार सहगल, एमबीएस रामी रेड्डी, जूथिका पाटणकर, मनोज कुमार सिंह, तुरामल्ला वेंकटेश, अरविंद कुमार, एस. राधा चौहान।

1995 बैच:  प्रमुख सचिव हो जाएंगे
डॉ आशीष कुमार गोयल, भुवनेश कुमार, मृत्युंजय कुमार नारायण, संतोष कुमार यादव, मोहम्मद मुस्तफा, आमोद कुमार, संजय प्रसाद, अमृत अभिजात, आर. रमेश कुमार, के रविंद्र नायक, मुकेश कुमार मेश्राम।

2004 बैच: सचिव बनना तय
अनामिका सिंह, रवि कुमार एनजी., डॉ रोशन जैकब, विजय विश्वास पंत, डॉ राजशेखर, गौरव दयाल, बलकार सिंह व वीरेंद्र कुमार सिंह।

2007 बैच:  सेलेक्शन ग्रेड में होंगे प्रमोट
शीतल वर्मा, आलोक तिवारी, सुहास एलवाई, चैत्रा वी., नवीन कुमार जीएस, डा. मुथुकुमारस्वामी बी., प्रभु नारायण सिंह, अभय, आदर्श सिंह।

2011 बैच: जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड पाएंगे
पुलकित खरे, कुनाल सिल्कू, विशाख जी, अरविंद मलप्पा बांगरी, नवनीत सिंह चहल, अमित किशोर, मनीष कुमार वर्मा, डॉक्टर मन्नान अख्तर, ऋ षिरेंद्र कुमार, शिव सहाय अवस्थी, दीपक मीणा, अभिषेक सिंह प्रथम, अमित कुमार सिंह, महेंद्र बहादुर सिंह, आंद्रा वामसी,  कृष्णा करुनेश, रविंद्र कुमार द्वितीय, श्रुति, कृष्ण कुमार गुप्ता, अवधेश कुमार तिवारी, देवेंद्र कुमार पांडे, अनिल कुमार मिश्रा, ओम प्रकाश राय, उदय भानु त्रिपाठी, संजय कुमार सिंह यादव।

2016 बैच : इन्हें मिलेगा सीनियर टाइम स्केल
शशांक त्रिपाठी, अनुपम शुक्ला, अमित पाल, प्रथमेश कुमार, चंद्र मोहन गर्ग, पुलकित गर्ग, अभिषेक पांडे, अश्विनी कुमार पांडे, गजल भारद्वाज, शैलेश कुमार, कुमार हर्ष, अभिषेक गोयल, अतुल वत्स, अन्नपूर्णा गर्ग, सत्य प्रकाश, कविता मीना, अमित आसेरी, इंद्रजीत सिंह, सरनीत कौर ब्रोका, डॉ अंकुर लाठर, डा. विपिन कुमार जैन, नितिन गौड़।

Related News

Leave a Reply