Total Visitors : 5 8 0 9 1 3 9

वाहन उद्योग में 3.5 लाख कर्मचारियों की छंटनी, मंदी के बादल.. ...

अर्थव्यवस्था पर मंदी के बादल :अखिलेश यादव

सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया। कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। कानून व्यवस्था पूरी ध्वस्त है। अर्थव्यवस्था पर भी मंदी के बादल मंडरा रहे हैं। वाहन उद्योग में 3.50 लाख कर्मचारियों की छंटनी हो चुकी है।अलीगंज में एक कार्यक्रम में पहुंचे अखिलेश ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पहले यूपी, उत्तम प्रदेश बनने की राह पर था अब भाजपा राज ने इसे ‘हत्याओं का प्रदेश‘ बना दिया है। राज्य में बेटियों के साथ आए दिन बलात्कार हो रहे हैं। भाजपा राज में बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ रही है और नौजवान परेशान हैं।अस्पतालों में न दवा है, न इलाज की व्यवस्था है। पूरी चिकित्सा व्यवस्था को बीमार कर दिया है। सरकार संवेदनहीन है। उन्होंने कहा कि श्रम ब्यूरो के सर्वे के मुताबिक पिछले 6 वर्षों में 3.7 करोड़ लोग किसानी के काम से अलग हो गए हैं। बीते 5 सालों में करीब 60 हजार किसानों ने आत्महत्या की है। भाजपा ने जनता को बहुत दुख पहुंचाया है। किसानों और नौजवानों को भंवर में फंसा दिया है।

जाति गणना से मिल सकती है आनुपातिक भागीदारी

अखिलेश ने कहा कि जाति आधारित जनगणना होने पर ही सबको आनुपातिक आधार पर भागीदारी मिल सकती है। सामाजिक न्याय की लड़ाई समाजवादी लंबे समय से लड़ रहे है। भाजपा सिर्फ भटकाने और बांटने का काम करती है। वह स्वार्थ साधने के लिए किसी सीमा तक जा सकती है, उसे विकास में दिलचस्पी नहीं है।

Related News

Leave a Reply