Total Visitors : 5 7 6 5 3 0 6

घटना का कारण स्पष्ट नही ...

मच गया हड़कंप

इटावाः 12394  डाउन सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस की एक बोगी में धुंआ निकलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद ट्रेन को अछल्दा रेलवे स्टेशन पर रोका गया। सांहो रेलवे स्टेशन मास्टर ब्रजेन्द्र सिंह के अनुसार बुधवार रात 9:19 बजे स्टेशन से 12394 डाउन सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के निकलने के दौरान पोर्टर मुकेश द्वारा ट्रैन की बोगी से धुआं निकलता देखा गया। 
उसकी सूचना पर कंट्रोल स्टेशन को बताया गया। इसके बाद ट्रेन को अछल्दा रेलवे स्टेशन पर रोका गया है। धुंआ निकलने वाली बोगी का नंबर अभी ज्ञात नही हो सका है। घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। 

Related News

Leave a Reply