Total Visitors : 5 8 1 2 1 6 6

प्रचार प्रसार में दुरुस्त, पूरे प्रदेश का हाल है बुरा ...

आगरा में एक जनवरी के बाद जांच हुई आधी

यूपी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है, मगर उस हिसाब से टेस्ट नहीं बढ़ रहे हैं। कई शहरों में कोविड टेस्ट कम होने पर भी मरीजों की संख्या बढ़ी है। आगरा में एक दिन में सवा 3 हजार लोगों की जांच हो रही है। कानपुर में भी यह आंकड़ा 5 हजार से ऊपर नहीं जा पा रहा है। कुछ ऐसा ही हाल मेरठ का भी है।

आगरा में एक जनवरी के बाद घटती गई जांच

आगरा में पिछले 9 दिनों में कोरोना के मरीजों की संख्या 45 गुना बढ़ गई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 52 कर दी। मगर, जांच बढ़ने की जगह कम हो गई है। एक जनवरी को 6700 से ज्यादा जांच हुई थी। इसमें 5 कोविड पॉजिटिव मिले थे। 9 जनवरी को सिर्फ 3,263 लोगों की जांच हुई, जबकि मरीज 236 हो गए हैं। यानी जांच कराने वाले हर 14 लोगों में एक पॉजिटिव मिल रहा है। अगर पहले की तरह जांच 6 हजार या इससे ज्यादा होने लगे, तो मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है।

मेरठ में भी 8 जनवरी को मरीज बढ़े, जांच कम हो गई

मेरठ में भी कोरोना संक्रमण पूरी रफ्तार में है। 1 जनवरी के बाद मेरठ में 7 जनवरी को सबसे ज्यादा 6,992 लोगों की जांच की गई थी। इसमें 405 लोग पॉजिटिव आए थे। इसके एक दिन बाद ही जांच 6200 पर आ गई। मगर कोविड पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 560 हो गई। मेरठ में जांच कराने वाले हर 11 लोगों में एक कोरोना मरीज मिला है।

कानपुर और प्रयागराज में भी यही हाल

कानपुर में भी आठ जनवरी को 5018 लोगों की जांच की गई। इसमें 163 लोग पॉजिटिव मिले। यहां पिछले 8 दिन में सबसे ज्यादा जांच 5 जनवरी को 5,104 लोगों की हुई थी। उस दिन 66 मरीज मिले थे। इसी तरह प्रयागराज में भी 3 जनवरी को सबसे ज्यादा 11,486 लोगों की जांच की गई। इसमें 14 लोग पॉजिटिव थे। इसके बाद 8 जनवरी को 9,400 जांच में सबसे ज्यादा 163 कोरोना पॉजिटिव मिले। यहां पर जांच कराने वाले हर 58 लोगों में एक पॉजिटिव मिला है।

Related News

Leave a Reply