Total Visitors : 5 7 9 7 4 8 8

प्रदेशअध्यक्ष अनूप शुक्ला नगरअध्यक्ष जे0पी0 यादव की अध्यक्षत ...

प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल द्वारा व्यापारियों की मांगों के लिए निकाली गई रैली

✍🏻दिग्विजय सिंह

कानपुर।प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ला व नगर अध्यक्ष जे0पी0 यादव की अध्यक्षता में प्रदेश के सभी जनपदों में व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा एवं सुरक्षा के लिए व्यापारी अधिकार यात्रा निकाल कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने व्यापारियों की मांगों को मानने के लिए बाध्य कर रहा है।

व्यापारी अधिकार यात्रा का शुभारंभ 2 दिसंबर को लखनऊ से हुआ था उसके पश्चात 6 जनवरी 9 एवं आज कानपुर में संपन्न हुई व्यापारी अधिकार यात्रा 2 दिसंबर के बाद व्यापारियों की ताकत को देखते हुए कुछ बड़े बदलाव किए हैं जिसमें जी एस टी 28% स्लैब को समाप्ति जीएसटी की सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 40,00000 कर दी गई है जिसके लिए व्यापार संगठन सरकार के फैसले का स्वागत करता है परंतु व्यापारियों की सभी मांगे अभी पूर्ण नहीं हुई है जिसके लिए आंदोलन जारी है व्यापारी अधिकार यात्रा कानपुर में बड़ी संख्या में वाहनों से व्यापारियों ने हिस्सा लिया और अपने अधिकार एवं मांगों के लिए निरंतर संघर्ष की बात कही यात्रा को अनूप शुक्ला ने व्यापारियों के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

व्यापारी अधिकार यात्रा फुलबाग से प्रारंभ होकर बड़ा चौराहा, नई सड़क, मूलगंज, लाटूश रोड बांसमंडी, कोपरगंज, घंटाघर, बादशाही नाका, जनरल गंज, नयागंज, हूला गंज चौराहा ,केनाल रोड ,माल रोड,बिरहाना रोड़ से विधान प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई विभिन्न बाजारों में पारियों में जोश खरोश यात्रा का स्वागत फुल मालाओं से किया।

प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने कहा कि 2019 के चुनाव का भविष्य उत्तर प्रदेश का व्यापारी तय करेगा वह सभी राजनीतिक दलों को चैताते हुए उन्होंने कहा कि व्यापारियों के वोट और सपोर्ट से ही सरकार बनेगी व्यापारियों को नजरअंदाज करना सरकार को भारी पड़ सकता है व्यापारी अधिकार यात्रा प्रदेश के व्यपारियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी यात्रा में सभी व्यापारी ने अनूप शुक्ला का जोरदार स्वागत किया

यात्रा में प्रमुख रूप से मो0 शमीम खान(ब्यूरो चीफ)मूश्र्ररत फातिमा(ए0)लिगल एण्वाइजर,जे0पी0यादव,जितेंद्र पांडेय, अश्वनी साहू,आशू मिश्रा,मयंक शर्मा, अनूप हजारिया, सिद्धार्थ जायसवाल,गौरव पाल,बाबू मिश्रा, अमन त्रिवेदी,प्रवेश कुमार, हर्ष सिंह,विकाश तिवारी,अभिषेक यादव,वीरेंद्र श्रीवास्तव,(सलवोस एंड अद्मट्रिक्स)वाराणसी(बनारस)और सागर अवस्थी जी सलवोस सिनेमा इंडिया के सदस्य, बदरुद्दीन अहमद प्रदेश सचिव, कीर्ति अग्निहोत्री पार्षद व प्रदेश महिला महासचिव, गणेश यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, रेनू शाही प्रदेश महासचिव महिला, पीसी गुप्ता प्रभारी सेंट्रल यूपी, राम कुमार गुप्ता प्रदेश संगठन मंत्री, अकरम खान प्रदेश सचिव, विजेंद्र गुप्ता प्रदेश प्रवक्ता, प्रीति दिक्षित जिलाध्यक्ष लखनऊ, पंकज तिवारी संरक्षक, डॉ शरद बाजपाई समिति संरक्षक अध्यक्ष मर्चेंट चेंबर ऑफ कॉमर्स, ऋषि त्रिवेदी आदि ने यात्रा में भाग लिया।

Related News

Leave a Reply