Total Visitors : 5 8 0 7 8 3 5

बलात्कारी के उत्पीड़न के चलते दुष्कर्म पीड़िता ने लगाई फाँसी.. ...

पुलिस और आरोपी से तंग दुष्कर्म पीड़िता ने दी जान, चौकी इंचार्ज निलंबित

नारी सशक्तिकरण के दावे करने वाली सरकार में एक और दुष्कर्म पीड़ित अबला ने मायूस होकर मौत को गले लगाया।सामाजिक कुंठा पुलिस और आरोपी दोनों द्वारा प्रताड़ित किया जाना बना मासूम पीड़ित युवती की मौत का सबब।


पूरा मामला:

यूपी के कानपुर में एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। कानपुर की पनकी पुलिस की करतूतों और आरोपी से तंग आकर 24 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने गुरुवार दोपहर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला।

परिजनों ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के दो महीने बाद भी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी दो महीने से सोशल मीडिया पर पीड़िता के बारे में अभद्र व अश्लील पोस्ट लिख रहा था पर पुलिस सुन नहीं रही थी। इससे छात्रा त्रस्त थी। पहले भी दो बार खुदकुशी की कोशिश की थी।

पनकी निवासी छात्रा बीटीसी की पढ़ाई कर रही थी। घर पर उसके माता-पिता व भाई-बहन हैं।चार महीने पहले इलाकाई युवक अंकित यादव ने छात्रा से दुष्कर्म किया था। पर, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। दुष्कर्म के बाद पीड़िता रोज पनकी थाने और चौकी के चक्कर लगाती रही लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

इसके बाद वह आईजी से मिली तो आईजी के आदेश पर पनकी पुलिस ने 13 जून को रिपोर्ट दर्ज की। लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई। आरोपी लगातार सोशल मीडिया में उसके बारे में अश्लील व अभद्र पोस्ट कर रहा था। इससे तंग आकर छात्रा गुरुवार दोपहर दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे के सहारे झूल गई।

घटना के वक्त सभी परिजन घर से बाहर थे। करीब दो बजे जब उसकी बहन घर पहुंची तो छात्रा का शव लटकता देखा। परिजनों ने बताया कि आरोपी से त्रस्त होने और पुलिस के कार्रवाई न करने से छात्रा हताश थी। उसने 27 जून व दो जुलाई को भी डाई पीकर खुदकुशी करने का प्रयास किया था।

एसपी पश्चिम, सीओ कल्याणपुर सहित पनकी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। एडीजी जोन कानुपर प्रेम प्रकाश ने कहा मामले में पनकी एसओ और चौकी इंचार्ज पनकी मंदिर की लापरवाही सामने आई है। एसएसपी को दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। दुष्कर्म के आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इस मामले में चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। 

Related News

Leave a Reply