Total Visitors : 5 7 9 6 9 4 0

सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी व गहने ले गए चोर ...

छानबीन शुरू....

रनियां (कानपुर देहात)। रनियां पड़ाव में बंद मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी व लाखों रुपये कीमत के जेवरात पार ले गए। गृहस्वामी पत्नी को साथ कानपुर नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती मां को खाना देने गए थे। घटना सोमवार देर रात हुई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
रनियां निवासी अभिषेक शर्मा ने बताया कि एक हफ्ते से मां राजेश्वरी कानपुर नगर के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें शाम को मां को खाना देने जाते हैं। रात में वापस आ जाते हैं। सोमवार पत्नी श्वेता भी उनके साथ मां को खाना देने साथ गई थी। घर में ताला लगा था। रात में ज्यादा देर होने की वजह से वे लोग वापस नहीं आए। पिता ओम प्रकाश कस्बे में ही बने दूसरे मकान में सोने चले गए।
मंगलवार सुबह पिता घर की लाइट बंद करने पहुंचे, तो मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा था। भीतर कमरों के ताले टूटे और अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे 30 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। घटना की सूचना पर रनियां चौकी प्रभारी अमर सिंह ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। पुलिस ने मामले में जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कह अभिषेक को टरका दिया। चौकी प्रभारी के मुताबिक छानबीन की जा रही है।

Related News

Leave a Reply