Total Visitors : 5 7 6 5 3 9 0

भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव के नामांकन में बवाल ...

मौरावां मंडल अध्यक्ष पद के लिए पांच लोगों ने कराया नामांकन

यूपी: उन्नाव में भारतीय जनता पार्टी के 26 मंडलों में अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि पद के लिए नामांकन प्रक्रिया रविवार को जिले में संपन्न हुई। इस दौरान कई स्थानों पर हंगामे की स्थितियां बन गई। अचलगंज में नामांकन के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए। हालात संभालने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। बवाल बढ़ने पर एक गुट नामांकन का बहिष्कार कर लौट गया। जबकि अन्य लोगों ने नामांकन कराया। असोहा में भी पक्षपात का आरोप लगा एक पक्ष ने चुनाव का बहिष्कार किया। अचलगंज के रामेश्वर मंदिर परिसर में बदरका क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान दो गुटों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। लोगों ने एक दूसरे पर कुर्सियां भी फेंकी।

बवाल बढ़ने पर पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि चुनावी गाइड लाइन के तहत 42 वर्ष की उम्र से कम तथा दो वर्ष से लगातार सक्रिय सदस्य ही चुनाव में भाग ले सकते हैं, लेकिन नोडल अधिकारी ने सभी उम्र के लोगों से आवेदन ले लिए। बवाल बढ़ने पर एक गुट नामांकन का विरोध कर चला गया। जिसके बाद चार लोगों ने बदरका मंडल अध्यक्ष के लिए नामांकन कराया। वहीं सिकंदरपुर कर्ण के मंडल अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों ने नामांकन कराया। इसी तरह असोहा में नामांकन के दौरान दो गुटों में विवाद हो गया। यहां पूर्व मंडल अध्यक्ष गुड्डू महाराज के नाम पर चर्चा शुरू हुई। जिस पर दूसरे पक्ष से मंटू पांडेय ने आपत्ति की। कुछ ही देर में गुड्डू महाराज के पक्ष से लोगों ने हूटिंग शुरू कर दी। जिस पर मंटू पांडेय व उनके समर्थक बहिष्कार कर चले गए।

चुनाव अधिकारी विनोद बाजपेई और सहायक चुनाव अधिकारी शिवपाल लोधी को गुड्डू महाराज समेत दो लोगाें ने नामांकन पत्र दिए। सदर में दो कार्यकर्ताओं ने नामांकन पत्र न दाखिल किए जाने की शिकायत चुनाव अधिकारी से की है। औरास और नवाबगंज में नौ-नौ लोगों ने नामांकन कराया। हिलौली मंडल अध्यक्ष पद के लिए राजन दीक्षित ने अकेले नामांकन कराया। जिससे उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। मौरावां मंडल अध्यक्ष पद के लिए पांच लोगों ने नामांकन कराया।

Related News

Leave a Reply